धारदार हथियार दिखाते डांस का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने का एक और मामला सामने आया है। बाणगंगा क्षेत्र के तीन युवकों का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे तलवार और चाकू हाथ में लेकर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। मामले में क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस युवकों की पहचान व तलाश में जुट गई है।
वायरल वीडियो बाणगंगा इलाके के गोविंद नगर खारचा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें युवक अतुल ठाकुर अपने दो साथियों के साथ गाने की धुन पर नाचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में तीनों आरोपी हाथों में तलवार और चाकू लिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवकों ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आरोपियों की पहचान व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि हथियार कहां से लाए गए और वीडियो कब का है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसी के तहत शहर के कई बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए जा चुके हैं।
कुछ दिन पहले मूसाखेड़ी क्षेत्र के दो युवकों ने जिला जेल के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। जेल प्रशासन की शिकायत के बाद दोनों को पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और कार्रवाई कर जेल भेज दिया था।
संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!