शादी में जा रही तूफान गाड़ी नहर में पलटी: महिलाओं सहित 16 घायल; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी मालवा।
मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास सवारियों से भरी एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शादी में शामिल होने जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, दग्गड़खेड़ी (खंडवा) से लोग नर्मदापुरम में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बाबड़िया भाऊ के पास सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नहर में जा पलटी।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल 112 और एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया।
6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर
सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है।
डॉ. ब्रजेश राजपूत के मुताबिक हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 घायलों का इलाज सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है।
नहर में पानी नहीं होने से टला बड़ा हादसा
परिजनों के अनुसार, गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, लेकिन उस समय नहर में पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी में जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!