यूपीएससी 2025 रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; MP के कई युवाओं ने भी लहराया सफलता का परचम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए क्वालिफाई किया है। परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है।
प्रदेश का नाम रोशन किया
वहीं मध्यप्रदेश के कई होनहार युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। भोपाल के ईशान भटनागर को टॉप-5 में जगह मिली है, जबकि धार जिले के प्रक्षाल जैन ने ऑल इंडिया रैंक-8 हासिल की है।
खंडवा की रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक
खंडवा की रूपल जायसवाल ने इस परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि पिछले प्रयास में उन्हें 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने उस समय जॉइन नहीं किया था और दोबारा तैयारी कर बेहतर रैंक हासिल की।
नरसिंहपुर की पूजा सोनी को 249वीं रैंक
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा की सब-डिविजनल रेवेन्यू ऑफिसर पूजा सोनी ने भी सफलता हासिल करते हुए 249वीं रैंक प्राप्त की है।
सतना की भूमिका जैन बनीं IAS
सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया है। वह कृष्णानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी हैं। उनकी सफलता से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है।
गुना की देवांगी मीणा को 236वीं रैंक
गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले 2024 में उन्होंने 764वीं रैंक हासिल कर IRS अधिकारी के रूप में चयन पाया था। उनके पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत हैं।
UPSC के इस परिणाम में मध्यप्रदेश के कई युवाओं की सफलता से प्रदेश में उत्साह का माहौल है और युवाओं के लिए यह बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
यहां देखें मेरिट लिस्ट
पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
संबंधित समाचार

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!