किन्नर गुरु बदलने के विवाद में बवाल: चाकू-डंडे दिखाकर कार में बैठाकर मारपीट; सीसीटीवी में खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
किन्नर गुरु बदलने और शहर छोड़ने का दबाव बनाने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने चाकू और डंडे दिखाकर तीन किन्नरों को जबरन कार में बैठाया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान एक किन्नर को चाकू से घायल करने का भी आरोप है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
जीआरपी पुलिस ने किन्नर दीपा गुरु उर्फ दिशा जागीरदार (27) की शिकायत पर किन्नर गुरु पूनम जान, उसके पति नायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किन्नरों का मेडिकल कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर इंदौर से जीआरपी डीएसपी ज्योति शर्मा भी रतलाम पहुंचीं और मेडिकल कॉलेज में घायलों से घटना की जानकारी ली।
स्टेशन के पास से जबरन कार में बैठाने का आरोप
शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात करीब 12:30 बजे दीपा गुरु रेलवे स्टेशन के पास फ्रीगंज रोड स्थित ऑन व्हील रेस्टोरेंट के पीछे से जा रही थी। इसी दौरान किन्नर सनम उसके साथ हो गई। आरोप है कि तभी काले रंग की स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसमें पूनम जान, उसका पति नायक और अन्य लोग सवार थे।
आरोप है कि उन्होंने चाकू और डंडे दिखाकर दोनों को जबरन कार में बैठा लिया और मोबाइल फोन भी छीन लिए।
बस स्टैंड से भी दो किन्नरों को उठाने का आरोप
शिकायत के अनुसार आरोपी सैलाना बस स्टैंड पहुंचे, जहां किन्नर करीना और नित्या मिलीं। आरोप है कि दोनों को भी धमकाकर कार में बैठाया गया। इसके बाद सभी को भगतन की बावड़ी स्थित पूनम जान के घर ले जाया गया।
वहां से दिव्या को साथ लेकर सभी को डी-मार्ट रोड के पास सुनसान स्थान पर ले जाने की बात शिकायत में कही गई है।
दो गुटों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा
पुलिस के मुताबिक मामला किन्नर गुरु काजल और पूनम जान के गुटों के बीच विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों गुटों के रतलाम शहर में अलग-अलग क्षेत्र होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपों, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!