जमीन बेदखली की कार्रवाई के दौरान बवाल: पुलिस पर किया पथराव; बल प्रयोग में महिलाओं सहित कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में बेदखली की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को बड़ा हंगामा हो गया। गिरवाई थाना क्षेत्र में तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने पथराव कर दिया।
पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया
जानकारी के मुताबिक, जनकपुरी इलाके में एक विवादित जमीन से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही बेदखली की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां मौजूद कब्जेदार पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
अफरा-तफरी मच गई
अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान महिलाओं समेत कई युवकों को चोटें आने की खबर है।
महिलाओं के साथ भी मारपीट का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। वहीं प्रशासन का कहना है कि भीड़ द्वारा किए गए पथराव के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।
मामले की जांच जारी
घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!