खबर
Top News

रंगपंचमी की रात असामाजिक तत्वों का उत्पात: डीसीपी जोन-4 ऑफिस से चंद कदम दूर आठ गाड़ियों के कांच फोड़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
रंगपंचमी की रात असामाजिक तत्वों का उत्पात

रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर खड़ी टेंपो ट्रेवलर, थार और लोडिंग वाहन को बनाया निशाना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगपंचमी की रात असामाजिक तत्वों ने पुलिस को चुनौती देते हुए जमकर उत्पात मचाया। छत्रीपुरा क्षेत्र में एमओजी लाइन के सामने समाजवाद नगर रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर खड़ी 8 से 10 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। हैरानी है घटनास्थल से कुछ ही कदम दूर डीसीपी जोन-4 कार्यालय और ट्रैफिक पश्चिम थाना है, इसके बावजूद बदमाश बेखौफ रहे।

घटना रविवार देर रात की है। रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर खड़ी टेंपो ट्रेवलर, लोडिंग रिक्शा, छोटा हाथी व थार सहित अन्य वाहनों को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। सुबह जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचे तो गाड़ियों के कांच टूटे देखे। बताया जा रहा है बदमाशों ने वाहन के शीशों पर पत्थर या किसी भारी वस्तु से वार कर कांच चकनाचूर किए।

जिन वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया उनमें एमपी 09 सीएस 1609, एमपी 09 डीवी 7442, एमपी 09 एलक्यू 5750, एमपी 09 एडब्ल्यू 0867, एमपी 09 सीएल 8459, एमपी 09 टीबी 5434 और एमपी 13 जेडएस 7871 शामिल हैं।

वाहन मालिकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है पुलिस कार्यालय इतने पास होने के बावजूद बदमाशों का इस तरह उत्पात मचाना सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

रात के समय पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होने की भी शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है देर रात कुछ असामाजिक तत्व इलाके में घूमते देखे गए थे। आशंका है नशे में धुत युवकों ने तोड़फोड़ की होगी। हालांकि, स्पष्ट नहीं हो पाया है वारदात के पीछे कौन लोग हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक वाहन मालिक का कहना है छह माह पहले भी बदमाशों ने दर्जनभर गाड़ियों के कांच फोड़ डाले थे। तब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की थी।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

3 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

9 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

23 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

32 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!