वीडियो देखिये, पितृ पर्वत पहुंचकर भावुक हो गए केंद्रीय मंत्री: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण; देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर दौरे पर आए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पितृ पर्वत पहुंचकर भगवान हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। पितृ पर्वत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी माता को याद कर भावुक हो गए। उनकी आंखें छलक आईं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उन्हें संभालते नजर आए।
पूजन-अर्चन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए पौधे लगाए। इसके साथ ही गौमाता का पूजन कर गोग्रास भी अर्पित किया गया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पितृ पर्वत आस्था, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत केंद्र बन चुका है। यहां श्रद्धालु अपने पितरों की स्मृति में पौधे लगाते हैं। पिछले दो दशकों में यहां लाखों पौधे रोपे गए हैं, जो आज विशाल वृक्ष बनकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के साथ श्रद्धा के जीवंत प्रतीक बन चुके हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में 2,935 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 48 किलोमीटर लंबे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आज 5,657 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉरिडोर इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के समीप सिंहस्थ बायपास तक पहुंचेगा। इसके निर्माण से इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन अधिक तेज और सुगम होगा। साथ ही सिंहस्थ-2028 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना पीथमपुर को निमाड़ क्षेत्र और आगे दिल्ली-मुंबई इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सड़क की ऊंचाई कम की गई है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीन फील्ड कॉरिडोर उज्जैन, सांवेर और इंदौर क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगा। यह परियोजना उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के लिए नए सूर्योदय के समान है। प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, धार और रतलाम सहित लगभग 16 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल होगा। यहां 6 रेलवे जंक्शन, 2 एयरपोर्ट, 4 हवाई पट्टियां और 2 प्रमुख राजमार्ग विकास की नई संभावनाओं को गति देंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। साथ ही युवाओं को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट लोगों की जान बचाने में ईश्वरीय भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में हेलमेट सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, ताकि दोपहिया वाहन चालकों का जीवन सुरक्षित रह सके।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क, औद्योगिक निवेश, आधुनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत आधारभूत संरचना मध्य प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगी तथा मालवा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
संबंधित समाचार

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

हादसे में फंसे लुटेरे:बेग से 41 लाख की लूट का खुलासा; 4 बदमाश 118 KM बाद धराए

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!