खबर
Top News

खेला तो इसे कहते हैं: मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 4:36 pm
शेयर करें:
खेला तो इसे कहते हैं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सियासी चश्मा जो दिखाए सो कम... शुक्रवार को इंदौर के सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहा तक भाजपा द्वारा निकाली गई लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली को लेकर वैसे तो अनेक तरह की खबरें चलीं, लेकिन दिन के उजाले तक जो खबरें चलीं, वह शाम ढलते-ढलते अचानक ‘बदलती’ नजर आईं...

सबसे ज्यादा चर्चा में यह खबर रही कि मंत्री जी मुख्यमंत्री के लेट होने से इतने आहत हुए कि उन्होंने सीएम के बिना ही काफिला आगे बढ़वा दिया, जबकि दाएं-बाएं वाले उन्हें इंतजार करने का कहते रहे...

अब कुछ मीडिया समूहों में भाजपा और प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से ही यह खबरें चलने लगीं कि इस रैली में आने के लिए मुख्यमंत्री तो तैयार बैठे थे, लेकिन खुद मंत्री विजयवर्गीय के ही सूचना भिजवाई कि अभी भीड़ ही नहीं जुटी, थोड़ा रूककर आएं...

इसके बाद सीएम को भी इंतजार करना पड़ा और जैसे ही आयोजन स्थल से हरी झंडी मिली, सीएम रवाना हुए... उधर, जब तक मुख्यमंत्री रैली में शामिल होने मौके पर पहुंचते, विजयवर्गीय काफिला आगे बढ़वा चुके थे... !

विजयवर्गीय ने ताकत दिखाई... मुख्यमंत्री सहित सारे नेताओं को दौड़ लगवाई
हर वर्षों बाद हुआ कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई... इस आयोजन की पूरी कमान विजयवर्गीय ने खुद अपने हाथ में रखी...

इतना ही नहीं, उन्होंने किसी की नहीं चलने दी और खड़े करवाए गए ‘सरकारी रथ’ तक को हटवा दिया... उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर सारे नेताओं-कार्यकर्ताओं को एक ही क्रम में पैदल चलवाया... हालांकि इस दौरान धक्का-मुक्की के दृश्य भी देखे गए...

स्कूल-कॉलेज के बच्चों की भीड़ भी बुलवा ली...
वैसे तो जब भी ‘सियासी भीड़’ की आवश्यकता होती है तो दो नम्बर सबसे आगे नजर आता है... लिहाजा यह आयोजन तो खुद दो नम्बर में ही था तो ‘आरके स्टूडियो’ ने इस मामले में कोई कसर बाकी नहीं रखी...

दूसरी तरफ भीड़ जुटाने के लिए मंत्री जी ने रैली के लिए सभी सरकारी-निजी के साथ अनुदान प्राप्त कॉलेजों को भी रैली में शामिल होने को कहा... बकायदा इसके लिए गत दिनों जाल सभागृह में प्राचार्यों की एक बैठक भी हुई...।

नए-नवेले मीडिया समूह की जम गई झांकी...
वैसे तो इंदौर सहित प्रदेश-देश के मीडिया ने खासा कवर किया, लेकिन बताते हैं कि एक नया-नवेला मीडिया समूह ऐसा भी रहा जिसने पदयात्रा कवर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी... अनेक पत्रकारों को जहां माइक-आईडी पकड़ाकर अपडेट करवाया, तो इस आयोजन को अखबार में भी सजाने के लिए भी ‘विशेष मेहनत’ जारी है।

कई लोग विरोध जताने भी पहुंचे...
इस पदयात्रा के दौरान प्रहलाद पांडेय के अलावा भी कुछ लोग ऐसे रहे जो अपना विरोध दर्ज करवाने पहुंचे... किसी महिलाओं के समूह ने अपने मकान तोड़े जाने की समस्या मीडिया के सामने रखी, तो किसी ने नेताओं द्वारा की जा रही ‘लोकतंत्र की हत्या’ पर अपनी भड़ास निकाली...।

संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा
Top News

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

10 minutes ago
विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

about 1 hour ago
देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा
Top News

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

about 1 hour ago
त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

about 1 hour ago
इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम
Top News

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा
Top News

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

about 1 hour ago
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी
Top News

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

about 1 hour ago
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’
Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

about 1 hour ago
पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

about 2 hours ago
पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला
Top News

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज
Top News

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

about 2 hours ago
एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Top News

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

about 2 hours ago
जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता
Top News

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

about 2 hours ago
ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया
Top News

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर
Top News

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

about 3 hours ago
लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला
Top News

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

about 3 hours ago
स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक
Top News

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

about 3 hours ago
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज
Top News

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!