खाई में गिरने से दो युवकों की मौत: दोस्त के साथ घूमने पहुंचे थे; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
तींछाफाल पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाई के किनारे बैठकर शराब पी रहे दो युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोस्त के साथ घूमने पहुंचे थे
सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार घटना की सूचना अभिनय पाठक (31) निवासी विजय नगर क्षेत्र ने पुलिस को दी। अभिनय ने बताया कि देवास नाका क्षेत्र में उनका एसएस-1 आरओ चिल्ड वाटर प्लांट है।
खाई के किनारे बैठकर पी रहे थे शराब
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वह अपने दो परिचितों के साथ तींछा फॉल घूमने गए थे। रात करीब 3 से 4 बजे के बीच तीनों खाई के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे।
पैर फिसलने से खाई में गिरे
इसी दौरान अशोक (35) निवासी ग्राम रलायता, थाना गौतमपुरा और सुमित निवासी राजीव आवास विहार, इंदौर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि अशोक देपालपुर मंडी में व्यापार करता था।
ग्रामीणों और क्रेन की मदद से निकाले शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और क्रेन की मदद से दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाई के किनारे बैठकर शराब पीने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मामले में मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक अशोक मंडी में खरीदी-बिक्री का काम करता था, जबकि सुमित परमार पेशे से ड्राइवर थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे सुमित परमार अपने सेठ अभिनव पाठक को भोपाल छोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे।
वहीं अशोक भी आरओ प्लांट लगाने के सिलसिले में अभिनव पाठक से मिलने गया था।
भोपाल जाने की बात कहकर निकले थे
तीनों भोपाल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन बाद में उनका वाहन सिमरोल क्षेत्र के तींछा फॉल तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है।
झगड़े की भी बात आई सामने
सुमित के पिता श्याम परमार का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय फॉल के पास झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों की मौत गिरने से नहीं, बल्कि किसी साजिश के तहत हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!