एक बिल्टी से दो ट्रक शराब तस्करी: ड्राइवर रिमांड पर; आबकारी विभाग के अफसरों की भूमिका और गुजरात कनेक्शन की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परसों लाखों की बीयर के साथ पकड़ाए दो ट्रकों के ड्राइवरों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। ड्राइवरों द्वारा एक ही बिल्टी से दो ट्रक शराब तस्करी में आबकारी अफसरों की मिलीभगत बताते ही पुलिस हरकत में आ गई है।
अफसरों की भूमिका की जांच के लिए पत्र भेजा है। कल के अंक में खुलासा फर्स्ट ने शराब माफिया रमेशचंद्र राय की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे।
पुलिस ने बायपास से ट्रक एमपी 09 जीजी 7215 और एमपी 09 एचजी 7050 को पकड़ा था। दोनों में 2800 पेटी बीयर थी। हैरानी तब हुई जब दोनों चालकों शेख असगर निवासी झोंकर मक्सी (शाजापुर) और काशीराम डाबर निवासी श्रीनाथ कॉलोनी पीथमपुर ने एक ही बिल्टी पेश कर दी।
पूछताछ में शेख असगर ने बताया कि उसने मक्सी स्थित डिस्टिलरी से 1400 पेटी बीयर की बिल्टी बनवाई थी व वेयरहाउस के लिए निकला था। रास्ते में कथित शराब माफिया ने ट्रक खराब बताकर खेल पलट दिया।
आरोप है कि आबकारी अफसरों की मिलीभगत से काशीराम के ट्रक के नाम उसी बिल्टी पर एंट्री करा दी गई। नतीजा एक ही बिल्टी से दो ट्रक रवाना। योजना के मुताबिक एक ट्रक वेयरहाउस पहुंचता, जबकि दूसरा ठेकेदार के पास जाकर गुजरात रवाना किया जाना था। दोनों ड्राइवरों को कल कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ तेज कर दी गई है।
संदिग्ध अफसरों की भूमिका की जांच के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। अब पुलिस बिल्टी की एंट्री, वेयरहाउस रजिस्टर, डिस्टिलरी रिकॉर्ड और चेकपोस्ट मूवमेंट की क्रॉस-चेकिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर एक बिल्टी पर दो ट्रक निकल सकते हैं तो नेटवर्क कितना संगठित है? ऐसा पहले भी होता रहा होगा। अब गुजरात कनेक्शन और माफिया-तंत्र की साठगांठ की कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!