दो किशोरों की डूबने से मौत: तालाब में नहाते समय हुआ हादसा; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के राघोपिपलिया गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के तालाब में नहाने गए दो किशोर दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे
यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। 15 वर्षीय रोहित डोरिया (पिता गोरधन डोरिया) और 14 वर्षीय दीपेश डोरिया (पिता पवन डोरिया) अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे।
घटना की सूचना दी
नहाते समय दोनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने भागकर गांव में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में खोजबीन शुरू की।
करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के युवक बहादुर मालवीय ने बताया कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत पहुंचे और तालाब में उतरकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अधिक समय बीत जाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस की कार्रवाई
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि तपोभूमि और ब्रिज के आगे स्थित तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे मृत पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!