एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा; पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
पिपलियामंडी पुलिस ने 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स (एमडी), 5.166 किलोग्राम डोडाचूरा, एक आईफोन-11 और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
वाहन चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम बालागुड़ा-बही पार्श्वनाथ रोड स्थित डुंगलावदा फंटा पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नितेश पाटीदार (20) निवासी राजाखेड़ी, जिला मंदसौर और विपिन शर्मा (19) निवासी पिल्लू, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई।
तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा
पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5.166 किलोग्राम डोडाचूरा, आईफोन-11 और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पिपलियामंडी थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जब्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की क्या भूमिका है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य पूरे गिरोह का खुलासा करना है।
संबंधित समाचार

वृद्धाश्रम पर चला बुलडोजर:बुजुर्गों की पिटाई के वीडियो के बाद लिया एक्शन; आंगनवाड़ी की जगह पर भी किया था कब्जा

पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव:जंगल में मिली बाइक; 4 घंटे नहीं मिला शव वाहन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ:सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी

मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत:कांग्रेस प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार:12वें राउंड के बाद इतने वोटों से आगे; कार्यालय में जश्न शुरू

सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल:चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़

कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे:लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान:बोले- कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी; भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

पुलिस की मुनादी:अब शहर में दिखे तो सीधे भेज देंगे जेल; जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर सुनाया आदेश

‘पुलिस वाला हूं’ कहकर बीच सड़क पर बजरंग दल कार्यकर्ता से की मारपीट:पहले हॉर्न बजाया; फिर बुलेट के आगे गाड़ी अड़ाकर की पिटाई

एक ही रात... पांच मौतें:परिवारों में छाया मातम; अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर भोपाल में जश्न:PCC दफ्तर में बंटी मिठाई; लगे नारे

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

आज निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी:1100 बटुकों के वैदिक उद्घोष से होगा शुभारंभ

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था

राजा-सोनम मामले में नया विवाद:अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी

सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:हरिद्वार पहुंचे 1 करोड़ श्रद्धालु; बाबा महाकाल के अब तक इतने भक्तों ने किए दर्शन

ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया:सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर

दतिया उपचुनाव परिणाम:8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!