गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: कार से कर रहे थे सप्लाई; साढ़े 3 लाख का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डबरा सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने टेकनपुर के पास छत्तीसगढ़ नंबर की ऑल्टो कार CG 04 KQ 6378 से गांजे की खेप बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।
ओडिशा से लाया गया था गांजा
पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से लाया गया था और इसे ग्वालियर में अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान कार में सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी कार
डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने टेकनपुर के पास वाहन चेकिंग शुरू की।
कार को रोककर तलाशी ली
इसी दौरान संदिग्ध ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से करीब 37 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और कार जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
ग्वालियर में सप्लाई करता था आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रही गांव निवासी गुरुपाल सिंह जोहल और डोंगरपुर गांव निवासी मुलायम सिंह रावत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुलायम सिंह वर्तमान में ग्वालियर में रहता है और वहां से अलग-अलग इलाकों में गांजे की सप्लाई करने की जानकारी सामने आई है।
पूरे नेटवर्क की तलाश में पुलिस
प्रारंभिक जांच में गांजे की खेप ओडिशा से लाकर ग्वालियर में खपाए जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि गांजा किससे खरीदा गया था और ग्वालियर में इसकी डिलीवरी किन लोगों को दी जानी थी।
पुलिस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

दिवाली से पहले महंगाई का झटका:कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ इतने रुपए महंगा; आज से बदले ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

वीडियो देखिये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं:55 जिलों की मिट्टी से रोपा गया ‘संकल्प वृक्ष’; 15 जनवरी तक सेना के शौर्य पर होंगे आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!