डैम में डूबे MBBS के 2 स्टूडेंट: पिकनिक मनाने आए थे; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के तिघरा डैम में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्र डैम के गहरे पानी में डूब गए। देर रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे छात्र की तलाश रविवार सुबह से लगातार जारी है।
पिकनिक मनाने आया था छात्रों का समूह
हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे डैम के कच्ची पार क्षेत्र में हुआ, जहां आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र-छात्राओं का एक समूह पिकनिक मनाने तिघरा डैम पहुंचा था। समूह में चार छात्र और चार छात्राएं शामिल थीं।
पैर फिसला और गहराई में समा गए
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी आयुष श्रीवास्तव और बीना (सागर) निवासी गोपाल अग्रवाल डैम के पानी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों 40 से 50 फीट गहरे पानी में जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पैर फिसलने के कारण दोनों अचानक गहराई में समा गए और बाहर नहीं निकल सके। जब काफी देर तक दोनों छात्र वापस नहीं लौटे तो उनके साथियों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान डैम किनारे दोनों के जूते और कपड़े व्यवस्थित तरीके से रखे मिले, जिसके बाद साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही तिघरा थाना पुलिस, सीएसपी कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंषाना, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रातभर बोट और हाई-पावर लाइट की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
रेस्क्यू टीम ने देर रात गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया, जबकि आयुष श्रीवास्तव की तलाश रविवार सुबह से दोबारा शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि डैम की अधिक गहराई, कीचड़ और चट्टानी क्षेत्र होने के कारण अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलेज में शोक की लहर
गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने घटना को संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि दोनों छात्र उज्ज्वल भविष्य के साथ चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ रहे थे और यह हादसा पूरे कॉलेज परिवार को गहरा आघात पहुंचाने वाला है।
परिवार का सबसे छोटा बेटा था गोपाल
मृतक छात्र गोपाल अग्रवाल के परिजनों के अनुसार वह परिवार का सबसे छोटा और बेहद प्रिय सदस्य था। उसके दो भाई और दो बहनें हैं। गोपाल की मेडिकल शिक्षा का खर्च उसका बड़ा भाई उठा रहा था।
परिजनों ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर परिवार का सहारा बनने का सपना देख रहा था, लेकिन एक हादसे ने उसकी जिंदगी और परिवार की उम्मीदें छीन लीं। पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। प्रशासन की निगरानी में दूसरे छात्र की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!