चाकूबाजी की दो घटनाएं: क्रिकेट खेल रहे किशोरों पर बदमाशों ने किया हमला; पुलिस ने गेट तोड़कर पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जीवाजी थाना क्षेत्र और महाकाल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिकेट खेल रहे किशोरों पर शराबी का हमला
जीवाजी थाना क्षेत्र के ग्यारसी नगर में होली के अवसर पर रात्रि जागरण चल रहा था। इसी दौरान पास के मैदान में कुछ किशोर और युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय गेंद पास में शराब पी रहे कुछ लोगों के पास चली गई, जिससे नाराज होकर नशे में धुत बदमाशों ने पहले पत्थरबाजी की।
चाकू से हमला कर दिया
जब युवकों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में अंश सहित तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए कमरे में छिपता नजर आ रहा है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला और हिरासत में लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
दूसरी घटना महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके की है। यहां किराना दुकान के सामने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घेराबंदी कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है।
15 दिन पहले हुआ था विवाद
घायल युवक ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने कुछ युवकों को उसके घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोका था, इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। घटना के दिन कबाड़ बेचकर लौटते समय आरोपियों ने हमला कर 5 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई जारी
दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!