अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार: मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर की पंवासा थाना पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 325 क्वार्टर शराब और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 31 हजार 975 रुपए बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कूटी क्रमांक एमपी 09 जेडपी 5816 पर दो लोग करोदिया रोड से श्री सिंथेटिक की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जीवनपुरा खेड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान पुलिस ने बताए गए हुलिए की स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी पर रखे दो कपड़े के झोलों से बड़ी मात्रा में शराब के क्वार्टर बरामद हुए।
245 क्वार्टर देशी शराब और 80 क्वार्टर व्हिस्की बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान नवीन (32), निवासी चाणक्यपुरी, देवास और सतीश (28), निवासी पटाड़ी, देवास के रूप में की है।
जब्त शराब में 245 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 80 क्वार्टर लंदन व्हिस्की शामिल हैं। कुल 325 क्वार्टर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री ने दी बड़ी सौगातें:गोशालाओं को करोड़ों की सहायता; डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

सरकारी अस्पतालों के पानी में बैक्टीरिया:15 नमूनों में से 6 में मिला कोलीफॉर्म; 5 में ई-कोलाई

सड़क हादसा:फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा; इतने की मौत, बच्ची घायल

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!