ट्रस्ट का बड़ा दावा: करोड़ों की धार्मिक पुस्तक नहीं हुई गायब; तस्वीर जारी कर बताया सुरक्षित, पूर्व गृह सचिव के आरोपों के बाद सफाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस के कथित रूप से गायब होने के विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी तस्वीर जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह मंदिर परिसर में पूरी तरह सुरक्षित है।
सुरक्षा कारणों से सुरक्षित स्थान पर रखा
ट्रस्ट ने कहा कि स्वर्ण रामचरितमानस कहीं गायब नहीं हुई है, बल्कि सुरक्षा कारणों से उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।यह विवाद उस समय शुरू हुआ।
जब पूर्व आईएएस अधिकारी और केंद्र सरकार के पूर्व गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने दावा किया था कि उन्होंने दान की गई स्वर्ण रामचरितमानस मंदिर में दिखाई नहीं दे रही है और इस संबंध में उन्हें संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला।
ट्रस्ट ने बताई स्वर्ण रामचरितमानस की स्थिति
ट्रस्ट के अनुसार, स्वर्ण रामचरितमानस को दान मिलने के बाद कुछ दिनों तक रामलला के गर्भगृह के समीप रखा गया था। बाद में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसे मंदिर परिसर में बने कोठार में सुरक्षित रख दिया गया। ट्रस्ट ने कहा कि यदि एस. लक्ष्मी नारायण चाहें तो अयोध्या आकर अपनी भेंट को स्वयं देख सकते हैं।
पूर्व गृह सचिव ने लगाए थे गंभीर आरोप
एस. लक्ष्मी नारायण ने बताया था कि उन्होंने अपनी दिवंगत मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनके आभूषणों को गलवाकर स्वर्ण रामचरितमानस तैयार कराई थी।
इसे उन्होंने 8 अप्रैल 2024, रामनवमी से पहले रामलला को समर्पित किया था। उनका आरोप था कि शुरुआत में इसकी पूजा-अर्चना हुई, लेकिन बाद में यह वहां दिखाई नहीं दी।
उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में ट्रस्ट को कई बार फोन, पत्र और व्हाट्सएप संदेश भेजे, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। साथ ही, दान की रसीद भी उन्हें अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई।
चंपत राय के व्यवहार पर भी उठाए थे सवाल
एक टीवी इंटरव्यू में एस. लक्ष्मी नारायण ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर भी आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जानकारी लेने के लिए अयोध्या पहुंचने पर उन्हें कई घंटे तक इंतजार कराया गया।
मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी भेंट को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी अपेक्षा के अनुरूप जवाब नहीं मिला।
मथुरा की स्वर्ण गीता का भी किया जिक्र
पूर्व गृह सचिव ने बताया कि उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा को भी स्वर्ण जड़ित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की थी। उनके अनुसार, वहां इसे स्वीकार कर रसीद दी गई और आज भी वह सुरक्षित है तथा नियमित रूप से उसकी पूजा-अर्चना होती है।
फिलहाल, ट्रस्ट द्वारा स्वर्ण रामचरितमानस की तस्वीर जारी किए जाने के बाद इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं, पूर्व गृह सचिव द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों और दान से जुड़े दस्तावेजों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ी भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI डॉक्टर-साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!