जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल: शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी सेंट्रल जेल में दो महीने से बंद 21 वर्षीय बीकॉम छात्र हर्षित राजपूत की गुरुवार रात हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम में देरी और जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोपों को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन
नाराज परिजन छात्र का शव स्ट्रेचर पर रखकर मुख्यमंत्री निवास की ओर निकल पड़े। वे कमला पार्क तक पहुंच गए, जहां पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। परिजनों ने जेल प्रशासन पर समय पर इलाज नहीं कराने और डॉक्टरों द्वारा उपचार के लिए पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मॉर्चुरी के बाहर हंगामा, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम में देरी होने पर हर्षित के परिजनों ने हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद परिजन शव को स्ट्रेचर पर रखकर सीएम हाउस की ओर रवाना हो गए। कमला पार्क पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की।
दो महीने से बीमार था छात्र, इलाज में लापरवाही का आरोप
ईश्वर नगर निवासी हर्षित राजपूत बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। सितंबर में शाहपुरा थाना पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
परिजनों का आरोप है कि जेल में रहने के दौरान उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। परिवार ने कई बार आवेदन देकर अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की, लेकिन समय पर उपचार की व्यवस्था नहीं की गई।
परिवार के पड़ोसी सुरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, हर्षित निमोनिया से पीड़ित था। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन ने कोर्ट को उसकी तबीयत ठीक होने की जानकारी दी थी।
वेंटिलेटर पर भी पैरों में बेड़ियां
हर्षित की हालत बिगड़ने पर बुधवार शाम उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।
इलाज के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हर्षित वेंटिलेटर पर दिखाई दे रहा है और उसके पैरों में बेड़ियां नजर आ रही हैं। परिजनों ने गंभीर हालत में भी बेड़ियां लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों का आरोप- इलाज के लिए पैसे मांगते थे डॉक्टर
हर्षित के परिवार ने जेल के डॉक्टरों पर उपचार के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्र करीब दो महीने से बीमार था, लेकिन उसकी बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया गया।
परिजनों ने इलाज में कथित लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जेल अधीक्षक बोले- उल्टी-दस्त का लगातार इलाज चल रहा था
भोपाल सेंट्रल जेल के अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार ने लापरवाही के आरोपों के बीच अपना पक्ष रखा है। उनके मुताबिक, हर्षित को उल्टी-दस्त की शिकायत थी और जेल के डॉक्टर उसका लगातार उपचार कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि छात्र की बीमारी और इलाज की जानकारी न्यायालय को भी दी गई थी। अस्पताल में भी उसे नियमानुसार रखा गया था।
कस्टोडियल डेथ की न्यायिक जांच शुरू
जेल अधीक्षक के अनुसार, हर्षित की मौत न्यायिक अभिरक्षा के दौरान हुई है। इसलिए इसे कस्टोडियल डेथ मानते हुए न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
हर्षित के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और बहन हैं। उसके पिता गोदाम में काम करते हैं।
जवान बेटे की मौत के बाद परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!