नो पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती: फरवरी में 3280 वाहनों पर कार्रवाई; बाजारों और मुख्य सड़कों पर चला अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। फरवरी माह में शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्ततम मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग करते हुए नो पार्किंग में खड़े 3280 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस सख्ती के बाद कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हुई है, जिसकी जिम्मेदार नागरिकों द्वारा सराहना भी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शहर में बढ़ते यातायात के दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीमों का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्त मार्गों, प्रमुख बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अवैध पार्किंग पर नियंत्रण कर यातायात को सुचारू बनाए रखना है।
इसी अभियान के तहत फरवरी माह में ट्रैफिक पुलिस की सभी पेट्रोलिंग टीमों ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया। इस दौरान यातायात दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति का निरीक्षण किया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्हील लॉक लगाकर चलानी कार्रवाई की गई।
पीए सिस्टम से लगातार किया अनाउंसमेंट
ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर हजारों वाहनों को हटवाया। इसके साथ ही बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन और सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक तथा पीओएस मशीन की सहायता से अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार पहले वाहन चालकों को समझाइश देकर वाहन हटाने को कहा जाता है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर व्हील लॉक और क्रेन की मदद से कार्रवाई की जाती है।
इसी अभियान के तहत फरवरी माह में नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 3280 वाहनों पर चालान किया गया। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए लगातार शहरभर में हुई कार्रवाई के बाद जाम से त्रस्त शहर को राहत मिली है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!