रंगपंचमी गेर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी: सुबह 6 बजे से राजवाड़ा क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में 8 मार्च को मनाए जाने वाले रंगपंचमी पर्व और ऐतिहासिक गेर-फाग यात्राओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे। भीड़ को देखते हुए 8 मार्च को सुबह 6 बजे से गेर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
यातायात डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार गेर में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश राजवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में नहीं होगा। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्शन लागू किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। रंगपंचमी के दिन हैमिल्टन रोड और फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।
संजय सेतु से मृगनयनी और नंदलालपुरा की ओर भी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके अलावा इमली बाजार से राजवाड़ा, बड़वाली चौकी से गोराकुंड, यशवंत रोड चौराहे से राजवाड़ा और मच्छी बाजार से यशवंत रोड की ओर जाने वाले मार्ग भी प्रतिबंधित रहेंगे।
रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार, नृसिंह बाजार से शीतला माता बाजार और नयापीठा चौराहा से नरसिंह बाजार की ओर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इसके अलावा मालगंज चौराहा से लोहार पट्टी, इतवारिया चौराहा से कांच मंदिर और जवाहर मार्ग के कई हिस्सों में भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रंगपंचमी के दौरान जवाहर मार्ग और राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस और लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा और भंवरकुआं मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। भीड़ के अनुसार यह प्रतिबंध रीगल चौराहा, पटेल प्रतिमा, कलेक्ट्रेट और वायरलेस चौराहा तक बढ़ाया जा सकता है।
चार पहिया वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
चार पहिया वाहनों को संजय सेतु से राजमोहल्ला, नगर निगम से बड़ा गणपति, हरसिद्धि से यशवंत रोड और नया पीठा से नरसिंह बाजार की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। इसके अलावा मृगनयनी से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन संजय सेतु के पास रिवर साइड मार्ग से चंद्रभागा, थाना पंढरीनाथ और जेएमवी होते हुए जा सकेंगे।
वहीं नगर निगम चौराहा, लोखंडे, शिवालय तिराहा और मरीमाता चौराहा से एयरपोर्ट, गंगवाल और भंवरकुआं की ओर आवागमन किया जा सकेगा।।मच्छी बाजार से आगे जाने वाले वाहन कड़ाव घाट, दरगाह चौराहा और बियाबानी चौराहा से गंगवाल बस स्टैंड की ओर निकल सकेंगे। बड़ा गणपति से राजवाड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को वायरलेस तिराहा, किला मैदान और मरीमाता चौराहा होकर जाना होगा।
संबंधित समाचार

चलती कार में लगी आग:अंदर फंसा चालक; ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!