आज का राशिफल: जानिये किन राशियों की चमकेगी किस्मत; किन्हें रखना होगी सावधानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज का दिन बेहद विशेष माना जा रहा है क्योंकि आज एक दुर्लभ 'रवि-पुष्य नक्षत्र योग' का निर्माण हो रहा है जो खरीदारी- निवेश और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ होता है। चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए करियर में बड़े बदलाव, धन लाभ और भाग्योदय के योग लेकर आ रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन मेहनत का रहेगा तो कुछ के लिए आर्थिक मजबूती का संकेत है।
मेष
अवकाश के बाद भी कार्यक्षेत्र में लंबित फाइलें या अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने का मानसिक दबाव रह सकता है, लेकिन आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता आपको आगे रखेगी। व्यवसाय में नए ऑर्डर या डील मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, परंतु अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद रखें, गलतफहमी की गुंजाइश न छोड़ें। सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ
धैर्य और संतुलन आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के संकेत हैं। व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। भूमि या संपत्ति से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। गले या सर्दी से संबंधित समस्या हो सकती है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मिथुन
आज निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता आपको बढ़त दिलाएगी। फ्रीलांस या मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, संयम बनाए रखें। अनिद्रा या मानसिक तनाव से बचें। हरे मूंग का दान करें।
कर्क
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन या नई भूमिका का संकेत मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। परिवार में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। शिव मंत्र का जाप करें।
सिंह
आपकी नेतृत्व क्षमता आज चरम पर रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। उच्च अधिकारियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। प्रेम संबंधों में भरोसा मजबूत होगा। अविवाहितों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। हृदय और रक्तचाप पर ध्यान दें। जरूरतमंद को लाल वस्त्र दान करें।
कन्या
कार्यस्थल पर मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेखन, शिक्षा, बैंकिंग या विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परंतु निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार में शांति बनी रहेगी। पाचन तंत्र का ध्यान रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
तुला
आज नए संपर्क और नेटवर्किंग लाभदायक साबित होंगे। अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। त्वचा संबंधी समस्या से सावधान रहें। शुभ फल के लिए सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक
धैर्य और गोपनीयता आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहें। ऐसे लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ संभव है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। कमर या जोड़ों में दर्द हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु
करियर में उन्नति के संकेत हैं। अपने प्रयासों और मेहनत को और सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। थकान से बचें। पीली वस्तु का दान करें।
मकर
काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। निवेश में सावधानी रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सहयोग भी मिलेगा। घुटनों में दर्द की संभावना। शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।
कुंभ
रचनात्मक और तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी स्टार्टअप या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों का परामर्थ अवश्य लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आंखों का ध्यान रखें। भगवान को नीले पुष्प अर्पित करें।
मीन
आपका आध्यात्मिक मामलों की ओर झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में नई दिशा मिल सकती है। समय अनुकूल है। व्यापार में संतुलन बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। रक्तचाप और शुगर के मरीज अपना ध्यान रखें । शुभ लाभ के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!