प्री-स्कूल में तीन साल की बच्ची से अभद्रता: पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर भेजा; टीचर के अपशब्दों की रिकॉर्डिंग मिली, एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर स्थित एक प्री-स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का आरोप है कि बेटी स्कूल से लौटने के बाद उदास रहने लगी थी और उसने शिक्षिका द्वारा उसे अपशब्द कहने व चिमटी काटने की बात बताई।
बेटी उदास दिखी तो पिता को हुआ शक
बच्ची के पिता रत्नेश के मुताबिक, 8 अगस्त को जब वे बेटी को स्कूल से लेने पहुंचे तो वह काफी उदास थी। घर पर पूछने पर बच्ची ने बताया कि मैम उसे गंदा कहती हैं। उसने रोते हुए स्कूल में बुरा लगने की बात कही और आरोप लगाया कि शिक्षिका ने उसे चिमटी काटी।
बेटी की बात सुनने के बाद अगले दिन पिता ने एक वॉइस रिकॉर्डर खरीदा और उसे बच्ची के बैग में रखकर स्कूल भेज दिया।
रिकॉर्डिंग में शिक्षिका के अपशब्द होने का दावा
पिता के मुताबिक, रात में जब उन्होंने रिकॉर्डिंग सुनी तो उसमें शिक्षिका द्वारा बच्ची से कथित तौर पर अभद्र भाषा में बात करने और मारने-पीटने की धमकी देने की आवाज रिकॉर्ड थी। शिकायत के अनुसार, बच्ची पिटाई से बचने के लिए शिक्षिका से गिड़गिड़ा रही थी। रिकॉर्डिंग में बच्ची के माता-पिता के लिए भी कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने का आरोप है।
बच्ची ने स्कूल जाने से किया इनकार
रिकॉर्डिंग सुनने के बाद रत्नेश बेटी को लेकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्ची ने स्कूल के अंदर जाने से इनकार कर दिया और रोने लगी। पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की।
परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और वकील से चर्चा की और मामले की शिकायत पुलिस से की।
रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, जांच शुरू
परिवार ने कथित वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस रिकॉर्डिंग, स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना में लगाए गए आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!