अलग-अलग कारणों से तीन लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम: किसी के परिजन बाहर गए थे; कोई अकेला था कमरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान संस्कृत के पेपर बिगड़ने से तनाव में आई 16 वर्षीय छात्रा पलक पुत्री विजय श्रीवास्तव, ने सोमवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह केशव अकादमी में पढ़ती थी।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार, घटना के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे और छोटी बहन स्कूल में थी। शाम को माता घर लौटे तो उन्होंने घटना की जानकारी पाई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।
पलक के पिता ने बताया कि पिछला पेपर बिगड़ने के कारण उनकी बेटी तनाव में थी। 19 फरवरी को संस्कृत का पेपर देने के बाद से वह मानसिक दबाव में थी। सोमवार को गणित का पेपर होने से पहले ही उसने यह कदम उठाया।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने आत्महत्या की
आजाद नगर इलाके में रहने वाले छात्र मोहब्बत, पुत्र रमेश वसुनिया, निवासी मयूर नगर, ने भी अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। वह अकेला था और उसके साथी काम पर गए हुए थे। साथी शैलेश जब शाम करीब 5 बजे कमरे में पहुंचे तो मोहब्बत का शव मिला। मोहब्बत लगभग एक साल से इंदौर में रह रहा था और मूल रूप से झाबुआ का निवासी था।
परिवार में माता-पिता और छोटा भाई हैं, जो गुजरात में रहते हैं। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही वे इंदौर पहुंचे। पुलिस ने मोहब्बत का मोबाइल और सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की है।
बीमारी के कारण युवक ने आत्महत्या की
एमआईजी इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय आकाश, पुत्र राजू लोखंडे, पेशे से पेंटर, ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकाश कुछ दिनों से पीलिया की बीमारी से परेशान थे।
मंगलवार सुबह उनकी मौसी उन्हें इलाज के लिए लेने आईं, तभी आकाश फंदे पर पाए गए। आकाश की शादी आठ साल पहले हुई थी, लेकिन दो साल बाद उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। उनके कोई संतान नहीं थी।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!