आग लगने की तीन घटनाओं से मचा हड़कंप: किन्नरों के डेरे, मकान और प्लायवुड फैक्ट्री में लगी; लाखों का सामान जलकर राख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोमवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की तीन घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। सबसे बड़ी घटना धार रोड स्थित जवाहर टेकरी क्षेत्र में हुई, जहां एक प्लायवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
वहीं नंदलालपुरा में किन्नरों के डेरे और आजाद नगर क्षेत्र के एक मकान में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्लायवुड फैक्ट्री में भीषण आग
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग जवाहर टेकरी स्थित सतीश पटेल की प्लायवुड फैक्ट्री में लगी। रात करीब 2 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
डेढ़ लाख लीटर पानी से पाया काबू
दमकलकर्मियों ने कई घंटों तक लगातार मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए करीब डेढ़ लाख लीटर पानी का उपयोग किया गया। मंगलवार तड़के तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक फैक्ट्री में रखा प्लायवुड और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।
किन्नरों के डेरे में भी लगी आग
इसी रात नंदलालपुरा क्षेत्र में स्थित किन्नरों के डेरे में भी आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग डेरे के नीचे स्थित एक दुकान में लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से आग को फैलने से रोक लिया गया।
आजाद नगर में मकान में आग
तीसरी घटना आजाद नगर के इंदिरा एकता नगर क्षेत्र में हुई, जहां एक मकान में आग लगने से घरेलू सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया।
कारणों की जांच जारी
फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों की टीम तीनों घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से लगी हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!