जांगड़ा पोरवाल समाज का तीन दिवसीय होली महोत्सव: अंतिम दिन प्रतिभा सम्मान के साथ मिलन समारोह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इंदौर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ 1 मार्च को फाग उत्सव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक हुआ। रंग, गुलाल और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच समाजजनों ने उत्सव की शुरुआत की। सभी कार्यक्रम जांगड़ा पोरवाल समाज परिसर, नृसिंह मंदिर (श्री राम मंदिर) छत्रीबाग में आयोजित किए जा रहे हैं।
उत्सव समिति के अरुण पोरवाल ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का प्रयास है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामदयाल फरक्या, सुभाष धनोतिया, लेखराज कारा, राहुल धनोतिया, अमित मेहता सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पहले दिन सायं 4 से 7 बजे तक महिला मंडली द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। पारंपरिक फाग गीतों, नृत्य और रंगों के साथ समाज की महिलाओं ने उत्सव को जीवंत बना दिया। 2 मार्च को होलिका दहन का आयोजन किया गया। समाजजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
4 मार्च को मुख्य कार्यक्रम में सायं 4 बजे फूलपाती कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद सामान्य सभा, प्रतिभा सम्मान, समाज मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मुख्य समारोह में लगभग 4000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। समाज के सभी वर्गों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
पंचायती सभा द्वारा समाजजनों से अपील की गई है कि वर्ष भर होने वाले सामाजिक कार्यों के लिए तन, मन, धन से सहयोग प्रदान करें तथा उत्सव सहयोग राशि एवं पंचायत लागा जमा कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!