सट्टा खिलवाते तीन सटोरिए गिरफ्तार: 4.49 लाख नकद और हाईटेक सेटअप किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टी20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले तीन युवकों को रंगेहाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई सोमवार रात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित पिंटू पार्क के पास एक किराए के मकान में की गई, जहां हाईटेक तरीके से सट्टा रैकेट संचालित किया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पड़ी रेड
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आनंद नगर क्षेत्र में एक किराए के मकान से ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से तीन युवक सट्टा संचालन करते हुए पकड़े गए।
ऑनलाइन साइट से चल रहा था सट्टा
पुलिस ने आरोपियों को “रेडी अन्ना” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे टी20 मैच पर सट्टा लगवाते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन मिले, जिनमें सट्टे से जुड़ा पूरा डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद था।
नकद, मोबाइल और लैपटॉप जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 49 हजार रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब-किताब बरामद किया है। सभी सामान को जब्त कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जालौन के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ राजावत (20), अभिषेक राजावत (19) और अंशुल उपाध्याय (21) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ग्राम परावर के निवासी हैं और ग्वालियर में किराए के मकान से सट्टा रैकेट चला रहे थे।
मास्टरमाइंड की तलाश जारी
पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड आलोक सिंह सिकरवार है, जिसने अरविंद राजावत का मकान किराए पर लेकर पूरा सेटअप तैयार कराया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!