सरेराह हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी: भागीरथपुरा में मंदिर पर कब्जे की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भागीरथपुरा में एक प्राचीन मंदिर के स्वामित्व और वहां होने वाली अवैध वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। मंदिर पर कब्जे की नीयत और विरोध करने पर सरेराह हथियार लहराकर जान से मारने की धमकियों के सनसनीखेज आरोपों के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस उपायुक्त (जोन 3) और सहायक आयुक्त के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है।
पूरा विवाद भागीरथपुरा स्थित सर्वे नंबर 127/2 और संबंधित भूखंडों पर बने बजरंग मंदिर को लेकर है। मंदिर संचालक जुगल किशोर, सुनील कश्यप और उनके सहयोगियों ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गोलू उर्फ ललित कश्यप और उसके करीब एक दर्जन साथी लंबे समय से मंदिर की जमीन पर गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं। दबंगों द्वारा न केवल मंदिर पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि इसके ठीक सामने तखत लगाकर जबरन चंदा वसूली का अड्डा भी बना लिया गया है।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जब मंदिर समिति ने इस अवैध वसूली और गुंडागर्दी को रोकने का साहस दिखाया तो आरोपियों ने तलवार और चाकू जैसे घातक हथियारों से हमला करने का प्रयास किया और गला काटने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा निर्मित है और उनके पास भूमि के वैध मालिकाना हक के दस्तावेज भी मौजूद हैं।
मंदिर के सुचारू संचालन के लिए भागीरथपुरा पवन पुत्र जन कल्याण समिति का गठन किया गया है, लेकिन इलाके के असामाजिक तत्व और सूदखोर प्रवृत्ति के लोग इसे अपनी निजी संपत्ति बनाने की फिराक में हैं।
तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पूर्व में मंदिर के गेट पर ताला लगाने और अंदर तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की थी, जिसका वीडियो साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। बाणगंगा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद अब इस पूरे प्रकरण की जांच तेज कर दी गई है।
मंदिर समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रस्ट की सहमति के बिना वहां किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति न दी जाए और अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी शिकंजा कसा जाए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!