यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर करवाया खाली; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए हैं। एहतियातन पूरे यूनिवर्सिटी परिसर को खाली करा लिया गया है।
क्लासरूम से हॉस्टल तक सघन तलाशी
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा पुलिस बल के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग एरिया और अन्य सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की जा रही है।
धमकी भरे ई-मेल में ब्लास्ट का समय भी लिखा
पुलिस के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया है कि कॉलेज परिसर में सायनाइड ज़हर वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। ई-मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को बाहर निकालने की बात कही गई है। ई-मेल के अंत में “अल्लाह हू अकबर” लिखा गया है।
साइबर सेल जांच में जुटी
पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही धमकी भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि, 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।
फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को बचाने पहुंचे युवक के सिर पर पत्थर मारा; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!