खबर
Top News

इस बार नए नियमों के साथ होगी मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा: जानिये किस दिन है परीक्षा; अभ्यर्थियों को कितना पहले केंद्र पर पहुंचना होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 5:59 pm
शेयर करें:
इस बार नए नियमों के साथ होगी मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की 26 अप्रैल को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा इस बार कई बड़े बदलावों के साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोग ने नए नियम लागू किए हैं, जिनमें सबसे अहम है अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

90 मिनट पहले पहुंचना क्यों जरूरी
आयोग के अनुसार, इस बार सभी अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना होगा। प्रत्येक उम्मीदवार की जांच में 5 से 7 मिनट का समय लग सकता है, इसलिए एंट्री टाइम पहले के 45 मिनट से बढ़ाकर 90 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

थ्री-लेयर सिक्योरिटी: कैसे होगी जांच
नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तर की कड़ी जांच लागू की गई है। क्यूआर कोड स्कैनिंग: एडमिट कार्ड पर मौजूद QR कोड स्कैन कर अभ्यर्थी की पूरी जानकारी सत्यापित की जाएगी।बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन: इसमें आई स्कैन, फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन और डिजिटल सिग्नेचर शामिल होंगे। फ्रिस्किंग जांच: मेटल डिटेक्टर के साथ मैन्युअल तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर न ले जाया जा सके।

यह व्यवस्था लंबे समय से अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही मांग के बाद लागू की गई है, ताकि फर्जी अभ्यर्थियों और नकल की घटनाओं पर रोक लग सके।

पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू
MPPSC ने इस बार प्रीलिम्स परीक्षा में पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की है। हर सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा। इसका मतलब है कि तीन गलत उत्तर एक सही उत्तर के बराबर अंक खत्म कर देंगे।

क्यों किया गया यह बदलाव
विशेषज्ञों का मानना है कि नेगेटिव मार्किंग से केवल गंभीर और तैयारी के साथ परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ही आगे बढ़ पाएंगे। अनुमान के आधार पर उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को नुकसान होगा, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक गुणवत्ता आधारित होगी।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
पद: राज्य सेवा के 155 और राज्य वन सेवा के 36 पद।
आवेदन: करीब 1.35 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया।
एडमिट कार्ड: 16 अप्रैल से जारी होंगे।
परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 54 जिलों में बनाए गए हैं।

परीक्षा का टाइम शेड्यूल
पहला पेपर: सुबह 10:00 से 12:00 बजे (सामान्य अध्ययन)।
दूसरा पेपर: दोपहर 2:15 से 4:15 बजे (सामान्य अभिरुचि)।

सुरक्षा और पारदर्शिता पर फोकस
अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर एक समान सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 5 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 5 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 6 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 6 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 6 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 6 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 6 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 6 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 6 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!