रंगपंचमी की गेर में आभूषण चुराने ऐसे आते थे बदमाश: इस शहर में पुलिस ने किया इतने लोगों को गिरफ्तार; इनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में प्रसिद्ध रंगपंचमी की गेर इस बार भव्य और शांतिपूर्ण माहौल में निकली, जिसमें करीब पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। हालांकि इस भीड़भाड़ वाले आयोजन को निशाना बनाने के लिए एक अंतरराज्यीय गैंग पहले से ही शहर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 20 संदिग्ध सदस्यों को पकड़ लिया।
एक दिन पहले फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार गैंग के सदस्य रंगपंचमी से एक दिन पहले फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे और शहर के दो होटलों में ठहरे हुए थे। होटल संचालकों को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा और सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
बिहार के बदमाश शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग में शामिल अधिकांश लोग बिहार के रहने वाले हैं। ये सभी दिल्ली से फ्लाइट के जरिए इंदौर आए थे। इससे पहले यह गैंग नैनीताल में आयोजित नंदा देवी उत्सव के दौरान भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है, जहां कई लोगों की सोने की चेन चोरी की गई थी।
पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा
डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक सूचना मिलने के बाद संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की जांच की गई। इसके बाद पलासिया, छोटी ग्वालटोली थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी और 20 संदिग्धों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
नेपाल और बिहार पुलिस से मांगी जानकारी
छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि गैंग के सदस्य बिहार और नेपाल के रहने वाले हैं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए बिहार और नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
करीब 60 लोगों की सोने की चेन चोरी हुई थीं पिछले साल
दरअसल, पिछले साल रंगपंचमी गेर के दौरान करीब 60 लोगों की सोने की चेन चोरी हुई थीं। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार पुलिस अलर्ट पर थी। इसी सतर्कता के चलते यह गैंग समय रहते पकड़ में आ गई, वरना गेर के दौरान बड़ी चोरी की वारदात हो सकती थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!