नाटकीय ढंग से पेश हुआ गैंगस्टर: फरारी में नहीं पकड़ पाई पुलिस; खुद ही पहुंच गया थाने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में पत्नी के साथ नियमों को अंगूठा बताकर पहुंचने वाला गैंगस्टर सतीश मराठा उर्फ सतीश पंवार उर्फ ‘भाऊ’ नाटकीय ढंग से खजराना थाने में पेश हो गया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उसने सतीश भाऊ को गिरफ्तार किया है। सतीश की पत्नी नीलम ने भी सरेंडर कर दिया।
'खुलासा फर्स्ट' ने प्रमुखता से उठाया था यह मामला
उल्लेखनीय है कि पहले इस मामले में सतीश भाऊ को आरोपी नहीं बनाया गया था, लेकिन खुलासा फर्स्ट ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और जिम्मेदारों को निशाने पर लेकर सवाल दागे। खुलासा फर्स्ट के इस कदम के बाद ही आखिरकार पुलिस को सतीश मराठा को मामले में आरोपी बनाना ही पड़ा।
कसता जा रहा था शिकंजा
उल्लेखनीय है कि इससे पहले खजराना गणेश के पवित्र दरबार में नियमों को रौंदकर दाखिल होने वाले गैंगस्टर सतीश मराठा उर्फ सतीश पंवार उर्फ ‘भाऊ’ पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा था।
पुलिस एक्शन मोड में थी
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश कर पूजा करने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में थी। सतीश पत्नी नीलम पंवार के साथ फरार था। उसकी तलाश में शहरभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की जा रही थी।
गर्भगृह में पूजा-अर्चना करता नजर आया
11 फरवरी को सतीश पत्नी के साथ गर्भगृह में पहुंचा और पूजा-अर्चना करता नजर आया। आम श्रद्धालुओं के लिए सख्त नियम हैं, वहीं एक कथित गैंगस्टर का सीधे गर्भगृह तक पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।
वीडियो वायरल होते मामला गरमाया
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गरमाया और मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच में सामने आया कि गणेशपुरी निवासी आकाश रावत ने सतीश को गर्भगृह तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। खुद को एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताने वाले आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मेमो के आधार पर सतीश को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने मकान पर दी थी दबिश
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित सतीश भाऊ के मकान पर दबिश दी थी, लेकिन ताला मिला था, पति-पत्नी दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले थे।
अन्य थानों को किया था अलर्ट
गैंगस्टर की तलाश में खजराना थाना पुलिस ने लसूड़िया समेत अन्य थानों को अलर्ट किया था। संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और करीबियों के यहां लगातार छापेमारी की गई। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई थी।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!