इस अभिनेता के पिता अब वेंटिलेटर पर: इस वजह से कराया अस्पताल में भर्ती; कौन मिलने पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। मंगलवार सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग की आशंका जताई गई। आज उनका ऑपरेशन किए जाने की संभावना है। परिवार की अनुमति के बाद अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।
परिवार और करीबी अस्पताल पहुंचे
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार और करीबी दोस्त अस्पताल पहुंचने लगे। सलमान खान शूटिंग छोड़कर भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे।उनकी पत्नी सलमा खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचीं।
बेटियां भी मौजूद
बेटियां अलवीरा खान और अर्पिता खान परिवार के साथ मौजूद रहीं। दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। पोते अरहान, निर्वाण और अन्य सदस्य भी नजर आए। अभिनेता संजय दत्त और गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने भी अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।
डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सलीम खान को मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन शामिल हैं। फिलहाल उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
‘सलीम-जावेद’ की मशहूर जोड़ी
90 वर्षीय सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की, लेकिन बाद में लेखन को अपना मुख्य क्षेत्र बनाया।जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से प्रसिद्ध हुई।
इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता शामिल हैं।उन्हें भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे लेखकों में गिना जाता है, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ छवि गढ़ने में अहम भूमिका निभाई।
निजी जीवन
सलीम खान ने दो शादियां कीं।पहली शादी 1964 में सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई, जिनसे उनके चार बच्चे—सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा हैं।1981 में उन्होंने अभिनेत्री हेलन से विवाह किया। बाद में दोनों ने अर्पिता को गोद लिया। फिलहाल परिवार अस्पताल में मौजूद है और सभी की नजरें आज जारी होने वाले हेल्थ बुलेटिन पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!