शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी: महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम के लिए प्याऊ सुधारने और वाटर एटीएम शुरू करने की प्लानिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने बीते छह माह में जलूद से इंदौर तक नर्मदा पानी करीब छह किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बदली है। इससे पानी लीकेज की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई। महापौर ने कहा है कि पाइप लाइन बदलने के बाद करीब 20 एमएलडी पानी अधिक इंदौर को मिलने लगा है। इससे आने वाले दिनो में शहरवासियो को भरपूर पानी मिलता रहेगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि नगर निगम ने गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाय बनाए रखने के लिए बीते छह महीने में जलूद से इंदौर के बीच करीब छह किलो मीटर लंबी नर्मदा पानी की पाइप लाइन बदलदी है। इससे लीकेज के कारण बेकार बहने वाले पानी की समस्या समाप्त हो गई।
निगम के इस कार्य के बाद करीब बीस एमएलडी पानी अतिरिक्त शहर तक पहुंचने लगा है। इससे पानी की टंकियां जल्द भरी जा सकेगी और शहर में गर्मी के मौसम में लोगों को भरपूर पानी मिलता रहेगा। महापौर ने बताया कि गर्मी में पानी की समस्या बढ़ जाती है।
गर्मी में पानी के डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर हर साल की तरह इस बार भी समय पर और बिना किसी परेशानी के पानी वितरित हो इसके लिए हम पिछले 6 महीने से तैयारी कर रहे थे, जिसमें विशेष रूप से जलूद से इंदौर आने वाला पानी करीब 20 एमएलडी बढ़ गया है।
इसके लिए हमने पिछले दिनों दो दिन का शटडाउन किया था। इस दौरान कई सारे लीकेज ठीक किए जिससे 10 एमएलडी पानी बढ़ गया है। 15 मार्च के बाद 10 एमएलडी पानी और बढ़ जाएगा। हमने जलूद में 6 किमी की नई लाइन डाली है।
ये लाइन बहुत पुरानी और खराब हो गई थी, जिसे बदला गया है। महापौर ने कहा कि निगम बीते छह माह से इस प्रयास में था कि लीकेज की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाए जिसमें वह सफल रहा है।
राहगीरों को मिलेगा साफ पानी
महापौर ने बताया कि शहर में जहां-जहां पानी की प्याऊ है उन्हें गर्मी के पहले ठीक करने के निर्देश दिए हैं। सारी प्याऊ सुविधाजनक रूप से ठीक हो जाए, सभी चालू हो जाए।
इससे राहगीरों को भी साफ पानी मिल सकेगा। गर्मी में लोगों को रास्ते में पीने के पानी की समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा वाटर एटीएम का प्रयास भी हम इस साल से करने वाले हैं।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!