खबर
Top News

होगा बड़ा फेरबदल: इंदौर पोस्टिंग की दौड़ तेज; मार्च से शुरू होगा बदलाव का दौर, कई वरिष्ठ अफसर होंगे सेवानिवृत्त, इंदौर आने के लिए लॉबिंग तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मार्च 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
होगा बड़ा फेरबदल

राहुल यादव 99932-81971 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे में 2026 बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने और सरकार की प्रस्तावित तबादला सूची के चलते प्रदेश की पुलिस व्यवस्था का चेहरा बदलना तय माना जा रहा है।

खासतौर पर इंदौर को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है, क्योंकि कई वरिष्ठ अधिकारी इस शहर में पोस्टिंग पाने की कोशिश में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी में हैं और जल्द ही बड़ी तबादला सूची जारी हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार 2026 में प्रदेश में कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट प्रस्तावित है। इन रिटायरमेंट के कारण पुलिस महकमे में कई महत्वपूर्ण पद खाली होंगे और सरकार को नई नियुक्तियां और बड़े स्तर पर तबादले करने पड़ेंगे।

रिटायरमेंट से खाली होंगे पद
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पुलिस महकमे में बदलाव की तैयारी दिखाई देने लगी है। यहां कई अधिकारी अगले कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में लंबे समय से सेवा दे रहे कई अधिकारी मार्च-अप्रैल के आसपास रिटायर होने की कगार पर हैं।

2026 में 16 आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट
मध्यप्रदेश प्रशासनिक ढांचे में 2026 को बदलाव का साल माना जा रहा है। प्रदेश कैडर के करीब 16 आईपीएस अधिकारी इस वर्ष सेवा से निवृत्त होने वाले हैं। इससे पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक कई पद खाली हो जाएंगे और नए अधिकारियों को मौका मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ स्तर के कई अधिकारी, जिनमें डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, आने वाले महीनों में रिटायर होंगे।

इससे पुलिस विभाग की पूरी संरचना में बदलाव देखने को मिलेगा।कुछ प्रमुख अधिकारियों के नाम जो 2026 में सेवानिवृत्त होने की सूची में बताए जा रहे हैं वह कैलाश मकवाना डीजीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी (पहले ही रिटायरमेंट का दौर शुरू पवन श्रीवास्तव विशेष पुलिस महानिदेशक स्तर अशोक कुमार गोयल आईजी स्तर के अधिकारी जेएस राजपूत पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारी योगेश मुगदल तकनीकी सेवाओं के प्रमुख अधिकारी अनुराग शर्मा रेंज स्तर के अधिकारी इन अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर पद खाली होंगे और नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

डीसीपी स्तर के अधिकारी
एसीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी कई थाना प्रभारी और निरीक्षक हाल ही में भी इंदौर पुलिस में एक साथ कई अधिकारियों को विदाई दी गई थी, जिसमें करीब 19 पुलिस अधिकारियों का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया था। इससे कई थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति करनी पड़ी थी।

पोस्टिंग के लिए बढ़ी होड़
इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा व्यावसायिक शहर है और यहां की पोस्टिंग को पुलिस सेवा में काफी अहम माना जाता है। यही कारण है कि कई आईपीएस अधिकारी इंदौर में पदस्थापना के लिए प्रयास कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारियों के नाम इंदौर आने की चर्चाओं में हैं उनमें सचिन अतुलकर अभिनव विश्वकर्मा सूरज वर्मा आनंद कागदी इन अधिकारियों के नाम प्रशासनिक हलकों में चर्चा में बताए जा रहे हैं और संभावना जताई जा रही है कि आगामी तबादला सूची में इनमें से कुछ को इंदौर में जिम्मेदारी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री स्तर पर बन रही रणनीति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। सरकार का फोकस अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम पर लगाम और आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर है।सरकार की योजना है कि लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों को बदलकर नई कार्यशैली लागू की जाए। इससे पुलिस प्रशासन में जवाबदेही भी बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी सुधार होगा।

तबादलों की बड़ी सूची जल्द
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों की सूची लगभग तैयार है। इसमें कई जिलों के एसपी, डीआईजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।हाल ही में भी राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें अलग-अलग जिलों में नई पोस्टिंग दी गई थी। संभावना है कि मार्च के अंत तक या उसके बाद एक और बड़ी सूची जारी हो सकती है।

युवा अधिकारियों को मिलेगा मौका
वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायर होने के बाद कई युवा आईपीएस अधिकारियों को आगे आने का अवसर मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस सेवा में बड़ी संख्या में नए अधिकारी शामिल हुए हैं, जिन्हें अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।सरकार का मानना है कि नई तकनीक और आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए युवा अधिकारियों को जिम्मेदारी देना जरूरी है।

आने वाले महीनों में बदल जाएगा पुलिस महकमे का चेहरा
रिटायरमेंट और तबादलों के कारण आने वाले महीनों में मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे का चेहरा काफी बदल सकता है।इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में नए अधिकारी तैनात होंगे और प्रशासनिक समीकरण भी बदलेंगे। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार मार्च से शुरू होने वाला यह बदलाव पूरे साल जारी रह सकता है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे में नई दिशा देखने को मिल सकती है।


संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 10 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 10 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 10 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 11 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 11 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 11 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 11 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 11 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 12 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 12 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 12 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 12 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 12 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 12 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 12 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 12 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!