युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप: दो दिन से थे लापता; पहाड़ से 150 फीट नीचे मिली बॉडी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
एक 17 वर्षीय किशोरी और एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों के शव पहाड़ से करीब 150 फीट नीचे बरामद किए गए हैं। दोनों रविवार दोपहर से लापता थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
चरवाहों ने दी सूचना
बुधवार को चरवाहों की सूचना पर मामले का खुलासा हुआ। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। यह घटना विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में छीरपानी और कच्छ टोला के बीच स्थित कल्ले मड़ा पहाड़ की है।
प्रेम-प्रसंग की आशंका
पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। मृत युवक की पहचान राजेंद्र परस्ते के रूप में हुई है, जबकि मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी।
दोपहर में निकली, वापस नहीं लौटी
परिजनों के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा रविवार दोपहर घर से निकली थी। परिजनों को लगा कि वह पास के बाजार गई होगी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद तलाश शुरू की गई और सोमवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
उसी दिन युवक भी हुआ लापता
दूसरी ओर, राजेंद्र परस्ते भी रविवार को ही घर से निकला था। उसकी शादी पिछले साल हुई थी और वह डिंडौरी में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था। वह 27 फरवरी को ही अपने गांव आया था।
दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे शव
पुलिस के अनुसार, दोनों शव दो से तीन दिन पुराने हैं। शवों में कीड़े लग चुके थे और गंभीर चोट के निशान मिले हैं। युवक का दाहिना पैर और पसली फ्रैक्चर थी, साथ ही सिर के पीछे गंभीर चोट थी। वहीं किशोरी का बायां पैर फ्रैक्चर था और वह मुंह के बल पत्थरों से टकराई हुई पाई गई।
पुलिस की कार्रवाई
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे मवेशी चरा रहे चरवाहों ने पहाड़ के नीचे शव देखे और इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और विक्रमपुर पुलिस को सूचना दी।
विक्रमपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड:पुलिस को अब ईरानी गैंग के अयाज की तलाश

जिसके साथ रोज पीता था शराब:उसी ने नींद में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

‘मैं छठा पति निकला!’:शादी के एक साल बाद पत्नी की पुरानी तस्वीरों से खुलासा; युवक का दावा- पहले 5 शादियां कर चुकी है पत्नी

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!