खबर
Top News

पंचायत सचिव के घर करोड़ों की चोरी: 1 किलो सोना; 6 किलो चांदी और 10 लाख कैश ले गए बदमाश, सोते परिवार के कमरों की बाहर से लगाई कुंडी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 12:20 pm
शेयर करें:
पंचायत सचिव के घर करोड़ों की चोरी

खुलासा फर्स्ट, गुना।
चिरौली गांव में रविवार रात पंचायत सचिव के घर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश घर से करीब एक किलो सोना, छह किलो चांदी, करीब 10 लाख रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

घर में ही सो रहे थे परिवार के सदस्य
वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। बदमाशों ने उनके कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी और इसके बाद चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक अष्ठाना सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रात ढाई बजे तक सब सामान्य
चिरौली गांव निवासी पवन मीना पंचायत सचिव हैं। परिवार के मुताबिक, रविवार रात सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। पवन के पिता बाबूलाल मीना रात करीब 2:30 बजे उठे थे। उस समय तक घर में सब कुछ सामान्य था। पुलिस को आशंका है कि रात 2:30 से सुबह 4 बजे के बीच बदमाश घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।

सुबह उठे तो बाहर से बंद थे कमरे
सुबह करीब 4:30 बजे परिवार के सदस्य उठे तो उनके कमरों की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। किसी तरह दरवाजे खुलवाने के बाद जब परिवार ने घर की जांच की तो कमरों से नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। घर से एक मोटरसाइकिल भी चोरी हुई है।

मंदिर के 6 लाख रुपए भी घर में रखे थे
परिवार के अनुसार, वारदात के समय घर में करीब 11 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। इनमें 6 लाख रुपए गांव के मंदिर के बताए जा रहे हैं, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित रखने के लिए पंचायत सचिव के पास रखवाया था। चोरी हुई वास्तविक नकदी और जेवरों की कीमत का पुलिस सत्यापन कर रही है।

300 बीघा से ज्यादा पुश्तैनी जमीन
पंचायत सचिव का परिवार गांव के संपन्न परिवारों में शामिल बताया जा रहा है। परिवार के पास 300 बीघा से अधिक पुश्तैनी कृषि भूमि है। परिवार के एक सदस्य की फतेहगढ़ में दुकान है, जबकि एक भाई गुना में डॉक्टर और दूसरा इंदौर में इंजीनियर है।

एसडीओपी विवेक अष्ठाना के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

1 minute ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

8 minutes ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

8 minutes ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

18 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

22 minutes ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

24 minutes ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

26 minutes ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

32 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

40 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 1 hour ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 1 hour ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 1 hour ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 1 hour ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 2 hours ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

about 2 hours ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!