शादी समारोह में चोरी: स्टेज पर चढ़कर नाबालिग ले गया नकदी; सीसीटीवी में हुआ कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान लाखों रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के दो दिन बाद मिले सीसीटीवी फुटेज में एक नाबालिग बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिया है।
आरोपी की तलाश शुरू
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को इस मामले में सॉसी गैंग पर भी संदेह है, जो पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है।
बैग में रखे थे 4.80 लाख रुपए
विजयनगर निवासी हरीश कुमार झा (67) की शिकायत पर पुलिस ने 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी का केस दर्ज किया है। हरीश झा ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को मिलन सुंदरम गार्डन में उनके बेटे इंद्रजीत झा का शादी का रिसेप्शन था।
समारोह के दौरान एक ग्रे-ब्लैक रंग के बैग में पर्स, एटीएम कार्ड और करीब 4 लाख 80 हजार रुपए नकद रखे थे, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
सीसीटीवी में गार्डन से निकलता दिखा नाबालिग
राजेश दंडोतिया (एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच) के मुताबिक, समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और बाकी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी बीच एक नाबालिग स्टेज पर चढ़ा और बैग उठाकर ले गया।
जब रात में बैग नहीं मिला तो गार्डन में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। बाद में शादी की रिकॉर्डिंग देखने पर एक बच्चा बैग लेकर स्टेज से उतरते हुए दिखाई दिया।
गार्डन के सीसीटीवी कैमरों में भी वह बाहर जाते हुए नजर आया। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!