ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते: गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार ई-रिक्शा चोरी कर उनकी बैटरियां बेचने वाले गिरोह का संयोगितागंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शातिर बदमाश पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों से ई-रिक्शा चुराते, फिर उनकी बैटरियां निकालकर बेच देते और रिक्शा सुनसान स्थानों पर छोड़कर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही चोरियों से परेशान वाहन मालिकों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 12 वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 13 लाख 90 हजार रुपए कीमत के 7 ई-रिक्शा और 69 बैटरियां बरामद की गई हैं।
बैटरियां बेचकर कमाते थे पैसा, सुनसान जगह छोड़ देते थे रिक्शा
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के चोरी करने का तरीका सामने आया। दोनों शहर के अस्पतालों, बाजारों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर ले जाते और उसकी बैटरियां निकालकर बेच देते थे। इसके बाद ई-रिक्शा को सुनसान इलाके में छोड़ देते थे, ताकि वाहन पकड़े जाने पर भी उनकी पहचान आसानी से उजागर न हो।
सीसीटीवी से मिला सुराग, मुखबिर तंत्र ने पहुंचाया आरोपियों तक
शहर में लगातार सामने आ रही ई-रिक्शा चोरी की शिकायतों को संयोगितागंज पुलिस ने गंभीरता से लिया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने चोरी वाले स्थानों और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके साथ मुखबिरों को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए।
लगातार जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस ने उज्ज्वल चौरसिया (25), निवासी सुखलिया और नरोत्तम चौहान (45), निवासी जाम का बगीचा, गोरी नगर, सुखलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ई-रिक्शा चोरी करने की वारदातें स्वीकार कीं।
अस्पताल से लेकर मंडी और चौराहों तक फैला था चोरी का सिलसिला
आरोपियों ने पीसी सेठी अस्पताल के पास, चिड़ियाघर, एमवाय अस्पताल परिसर, रोबोट चौराहा, महू नाका चौराहा, चोइथराम मंडी, कनकेश्वरी गरबा मैदान और मेघदूत गार्डन के सामने सहित अन्य स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करने की बात कबूल की है।
इन स्थानों पर अस्पताल आने वाले लोगों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। आरोपी इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे।
7 ई-रिक्शा और 69 बैटरियां जब्त, 13.90 लाख की बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर संयोगितागंज थाना क्षेत्र से चोरी हुए 7 ई-रिक्शा और उनकी 29 बैटरियां बरामद की हैं। इसके अलावा शहर के अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 40 बैटरियां भी जब्त की गई हैं।
इस प्रकार कुल 69 बैटरियां और 7 ई-रिक्शा पुलिस के हाथ लगे हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत 13 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस की सक्रियता से खुलीं एक के बाद एक 12 वारदातें
इस कार्रवाई में संयोगितागंज पुलिस की सतर्कता, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के सुराग जोड़कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी से 12 वारदातों का खुलासा होना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खास बात यह है कि पुलिस ने केवल आरोपियों को पकड़ने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि चोरी के वाहनों और बैटरियों की बरामदगी भी की।
इस कार्रवाई से शहर में ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!