खबर
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!: युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 8:32 pm
शेयर करें:
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
रात का अंधेरा, हाईवे पर बिना ड्राइवर गोल-गोल घूमती कार, चारों दरवाजे खुले और छत पर हाथ में बीयर की बोतल लेकर फिल्मी गाने पर झूमता युवक। सोशल मीडिया पर मशहूर होने की सनक में एक युवक ने अपनी ही नहीं, सड़क से गुजरने वाले दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल दी। बैकग्राउंड में 'आशिक मिलेगा ना हम सा कोई' गाना बज रहा था और इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाया जा रहा था।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। जांच में युवक की पहचान राजगढ़ जिले के रामपुरिया गांव निवासी मुकेश तंवर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली।

इसके बाद युवक को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की गई और थाने में उससे कान पकड़कर माफी मंगवाई गई।

स्टीयरिंग मोड़ा, कार चालू छोड़ी और छत पर चढ़ गया
घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर नेशनल हाईवे-52 स्थित ब्यावरा टोल टैक्स के पास की है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने कार का स्टीयरिंग मोड़कर उसे चालू हालत में छोड़ दिया। इसके बाद वह छत पर चढ़ गया। कार बिना किसी चालक के सड़क पर गोल-गोल घूमती रही।

इस दौरान चारों दरवाजे खुले थे और मुकेश हाथ में बीयर की बोतल लेकर झूमता रहा। पूरी हरकत का वीडियो बनाकर उसने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

शुक्रवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्टंटबाजी पर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो में दिखाई दे रही कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भोपाल का होने के कारण शुरुआत में मामला राजधानी से जुड़ा माना जा रहा था।

नंबर से खुला राज, कार मालिक बोला- एक साल पहले बेच दी थी
वायरल वीडियो में इस्तेमाल सफेद हुंडई ऑरा कार का नंबर MP 04 ZK 7216 है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन के आधार पर जांच की तो वाहन राजगढ़ निवासी अजय साहू के नाम पर दर्ज मिला। अजय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।

अजय ने पुलिस को बताया कि कार 2023 मॉडल की है और करीब एक साल पहले उसने इसे रामपुरिया निवासी मुकेश तंवर को लगभग छह लाख रुपए में बेच दिया था। वाहन फाइनेंस पर होने के कारण रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं हो सका था। अजय का कहना था कि उसे स्टंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने पकड़ा तो उतर गया रील का खुमार
वाहन की जानकारी और वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस मुकेश तंवर तक पहुंची। पुलिस ने उसे कार सहित हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में उसने स्टंट करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद कोतवाली टीआई मंजू मखेनिया उसे पुलिस वाहन में बैठाकर घटनास्थल पर ले गईं।

पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली और फिर थाने लाकर युवक से कान पकड़कर माफी मंगवाई।

पुलिस के मुताबिक, युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

इंस्टाग्राम पर 18 हजार फॉलोअर्स, पहले भी बना चुका स्टंट की रील
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुकेश को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोकप्रिय होने का शौक है। उसके अकाउंट पर 18 हजार से अधिक फॉलोअर्स बताए गए हैं। वह पहले भी कार से खतरनाक स्टंट के वीडियो अपलोड करता रहा है।

उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें वह कभी चलती कार की छत पर बैठा तो कभी लेटा दिखाई देता है। कुछ वीडियो में वह चलती कार से उतर जाता है और वाहन बिना चालक के गोल-गोल घूमता रहता है।

पुलिस कमिश्नर ने भी लिया था संज्ञान
वीडियो में कार का नंबर भोपाल का दिखाई देने पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने युवक की पहचान कर कार्रवाई और वाहन जब्त करने के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त डीजीपी आरके विज ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर ऐसी स्टंटबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

जांच में स्टंट की जगह भोपाल नहीं, बल्कि राजगढ़ जिले में ब्यावरा टोल टैक्स के पास होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

चंद लाइक्स के लिए हाईवे पर दूसरों की जान भी खतरे में डाली
सार्वजनिक सड़क पर बिना चालक के कार घुमाना गंभीर हादसे को न्योता देने जैसा है। जरा-सी चूक से कार अनियंत्रित होकर दूसरे वाहनों या राहगीरों से टकरा सकती थी। गनीमत रही कि इस स्टंट के दौरान किसी दुर्घटना की सूचना सामने नहीं आई।

यह घटना सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ में बढ़ती खतरनाक स्टंटबाजी पर भी सवाल खड़े करती है। मुकेश को रील से पहचान तो मिली, लेकिन वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 6 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 6 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 9 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 9 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 9 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 9 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 9 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 10 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 10 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 10 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 10 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 10 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 10 hours ago
नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद
Top News

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!