युवक तो पत्नी के साथ सो रहा था: फिर ऐसा क्या हुआ; कमरे में टूटी चूड़ियां क्यों मिलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मुरैना में सोमवार देर रात 25 वर्षीय युवक की उसके ही कमरे में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लवकुश माहौर के रूप में हुई है, जो सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। वह 12 दिन पहले बेटे के जन्म की खुशी में होली मनाने अपने गांव सिहोनिया आया था।
पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था
घटना के समय लवकुश अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जागे। दरवाजा खुलवाकर देखा तो लवकुश खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। घटना सिहोनिया थाने के सामने वाली गली की बताई जा रही है।
पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम को कमरे से मृतक की पत्नी की टूटी चूड़ियां मिलीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो सकता है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का
डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक की कनपटी पर गन पाउडर और कार्बन के अधिक निशान मिले हैं, जो संकेत देते हैं कि गोली बेहद नजदीक से चलाई गई है।
भाई का आरोप-छत के रास्ते आया पड़ोसी
मृतक के छोटे भाई अनिल माहौर ने पड़ोसी विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विक्रम छत के रास्ते घर में घुसा और लवकुश को गोली मारकर फरार हो गया। परिजनों का दावा है कि छत पर विक्रम की चप्पल भी मिली है।
शादी के दौरान विवाद हुआ था
परिवार के अनुसार, विक्रम से पिछले साल 6 मार्च 2025 को एक पारिवारिक शादी के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या व आत्महत्या—दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!