लैंडिंग के दौरान निकला विमान का पहिया: इस देश में हुई घटना; सैकड़ों लोग थे सवार, सभी को सुरक्षित निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैंकॉक (थाइलैंड)।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते ही विमान का सामने का लैंडिंग गियर (नोज गियर) टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। विमान में 133 यात्री और 7 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विमान 11:24 बजे ही उतर गया
फ्लाइट AXB938 बोइंग 737-800 विमान थी, रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BWQ। निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 था, लेकिन विमान 11:24 बजे ही उतर गया। तेज लैंडिंग के कारण नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और आगे का पहिया टूट गया या मुड़ गया। घटना के बाद विमान तुरंत रनवे से हट नहीं सका।
रनवे पर सफेद पाउडर छिड़का
रनवे पर सफेद पाउडर छिड़का गया, जो एयरपोर्ट सुरक्षा टीम द्वारा किसी भी ईंधन लीक और आग लगने के खतरे को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे बंद रखा। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्थिति काबू में लाने और सभी सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रतिक्रिया
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान में कहा- "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट के नोज व्हील में समस्या आई। नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर का एक जरूरी हिस्सा है।" विमान की तेज लैंडिंग और नोज गियर के नुकसान के कारण यात्रियों को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!