पीड़िता ने किया चौंकाने वाला खुलासा: 'शर्ट' कोडवर्ड से ड्रग्स बेचती थीं बहनें; गरीब युवतियों को फंसाकर सेक्स रैकेट में धकेल देती थीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में धर्मांतरण, दुष्कर्म और देह व्यापार के आरोपों में घिरी दो सगी बहनों आफरीन और अमरीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िताओं का आरोप है कि दोनों बहनें गरीब युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाती थीं, फिर उन्हें गलत गतिविधियों में धकेल दिया जाता था।
‘शर्ट’ था ड्रग्स का कोडवर्ड
एफआईआर दर्ज कराने वाली युवतियों ने पुलिस को बताया कि बहनें कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी से भी जुड़ी थीं। शहर के कुछ पब और लाउंज में ड्रग्स की सप्लाई के लिए ‘शर्ट’ शब्द को कोडवर्ड की तरह इस्तेमाल किया जाता था। आरोप है कि डिलीवरी के लिए लड़कियों का उपयोग किया जाता था। खुलासे के बाद पुलिस ने एमडी ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।
गरीब परिवारों की लड़कियां बनती थीं निशाना
पीड़िताओं का दावा है कि आरोपी बहनें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की युवतियों को टारगेट करती थीं। पहले घरेलू काम या नौकरी का लालच दिया जाता, फिर हाई-प्रोफाइल जिंदगी के सपने दिखाकर पार्टियों में ले जाया जाता। वहां कथित तौर पर उन्हें प्रभावशाली लोगों के संपर्क में लाया जाता था।
दुष्कर्म और दबाव के आरोप
एक पीड़िता के अनुसार, उसे बहाने से बाहर ले जाया गया, जहां आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और जीवनशैली बदलने के लिए मजबूर किया गया।
पुलिस जांच और जब्ती
बागसेवनिया पुलिस ने एक फ्लैट से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं, जिनकी पड़ताल जारी है। अहमदाबाद में भी एक कथित घटना स्थल का सत्यापन किया गया है।
चार साल पहले बदला ठिकाना
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी बहनें पहले अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती में रहती थीं, लेकिन चार साल पहले वहां से चली गईं। पड़ोसियों का कहना है कि उनके घर पर अक्सर देर रात युवक-युवतियों का आना-जाना रहता था। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
संबंधित समाचार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!