बीयर, सिगरेट और बाइक पर चला रील का खेल: चलती गाड़ी पर बोतल से घूंट ले रही थी युवती; युवक सड़क पर भर रहा था फर्राटा, प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर बटोरने की सनक अब लोगों की जान और कानून दोनों से खिलवाड़ कराने लगी है। विगत दिनों शहर की व्यस्त सड़कों पर एक युवक और युवती ने ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बाइक दौड़ती रही, पीछे बैठी युवती बीयर पीती और सिगरेट के कश लगाती रही, जबकि पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक, 14 जून को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक दोपहिया वाहन चालक सायाजी चौराहा से विजय नगर चौराहे के बीच सार्वजनिक सड़क पर बेहद लापरवाही और खतरनाक तरीके से बाइक चलाता दिखाई दिया।
वीडियो में पीछे बैठी युवती हाथ में बोतल लिए बीयर के घूंट ले रही थी। इतना ही नहीं, वह सिगरेट के कश लगाते हुए धूम्रपान भी करती दिखाई दी। वीडियो का परीक्षण करने पर पुलिस ने वाहन नंबर एमपी 48-झेडके-9248 की पहचान की।
इसके बाद वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अब चालक और वीडियो में दिखाई दे रही युवती की पहचान भी जुटा रही है।
सड़क बनी सोशल मीडिया का स्टूडियो- प्रत्यक्ष रूप से यह घटना केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालने वाली मानी जा रही है।
व्यस्त मार्ग पर इस तरह का स्टंट किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर लगातार नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!