इस ज्योतिर्लिंग मंदिर के पुजारी भी फंसे दुबई में: किस आयोजन में शामिल होने गए थे; परिजनों ने क्या गुहार लगाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
ईरान के हमले के बाद दुबई में हालात बिगड़ने से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक वहां फंस गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के उज्जैन के मोतीबाग निवासी और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी शामिल हैं, जो पांच दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने दुबई गए थे। फ्लाइट रद्द होने के बाद वे वहीं रुकने को मजबूर हैं। परिवार ने शासन-प्रशासन से उनकी जल्द और सुरक्षित वापसी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार विकास शर्मा दुबई के बुर्ज खलीफा क्षेत्र में ठहरे हुए थे। 28 फरवरी की रात वे भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार हुए, लेकिन करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमले की सूचना देते हुए उड़ान निरस्त कर दी। इसके बाद दुबई, शारजाह और अबूधाबी एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद किए जाने की घोषणा की गई।
विकास शर्मा, महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई आशीष शर्मा भी मंदिर में पुजारी हैं। दुबई में बने हालात को लेकर परिवार बेहद चिंतित है।
रविवार को वीडियो कॉल पर हुई बातचीत में विकास ने बताया कि वहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं और एयरपोर्ट कब तक बंद रहेंगे, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि दुबई में फंसे भारतीयों, विशेषकर विकास शर्मा, की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित की जाए।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!