भाजपा के दबाव में काम कर रही है पुलिस... अकेले थाने न जाएं: शहर कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं से की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

गांधी भवन पर हमले का केस ठंडे बस्ते में, कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के नाम पर किया जा रहा परेशान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस-प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा है। गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर दो बार हमला होने के बावजूद पुलिस ने मामला अज्ञात में डाल दिया, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मामलों में कांग्रेस नेताओं को घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ये आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बिना वरिष्ठ नेताओं को सूचित किए अकेले थाने न जाएं।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव, मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिश भारद्वाज और प्रदेश कांग्रेस सचिव जौहर मानपुरवाला ने संयुक्त बयान जारी कर यह निर्देश दिए हैं।
नेताओं ने कहा कि जब भी किसी कार्यकर्ता या नेता को पुलिस द्वारा बुलाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव या वरिष्ठ नेताओं को दी जाए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से एकजुट होकर संबंधित थाने पहुंचेंगे और प्रशासनिक कार्रवाई का कारण जानेंगे।
पुलिस के दोहरे चरित्र का खुलासा
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस के दोहरे चरित्र का खुलासा हो चुका है। हाल ही कांग्रेस नेता बादशाह मिमरोट को पंढरीनाथ थाने बुलाकर दो दिन तक बैठाए रखा गया और बाद में जमानत पर छोड़ा। इसी तरह शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को भी जांच के नाम पर दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई।
हद तो तब हो गई, जब चौकसे का इलाज करने वाले डॉक्टर को भी थाने बुलाकर घंटों परेशान किया गया। इससे शहर के चिकित्सकों में भी भय का माहौल है। इस राजनीतिक प्रकरण में 22 कांग्रेसियों पर झूठा मामला दर्ज किया गया है।
नेताओं ने याद दिलाया कि सुरजीतसिंह चड्ढा के कार्यकाल में 19 दिसंबर 2024 और चिंटू चौकसे के कार्यकाल में 21 फरवरी 2026 को गांधी भवन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव और कालिख फेंकने की घटना को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूत होने के बाद भी पंढरीनाथ थाना पुलिस ने किसी भी भाजपाई पर कार्रवाई नहीं की और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन विपक्ष की आवाज दबाने और कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए यह सब कर रहा है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!