ग्रीन बेल्ट में विदुर नगर बसाने वाले ने बगीचे की जमीन पर काटे प्लॉट: भूमाफिया पोरवाल की करतूत पर नकेल कसने में निगम प्रशासन; पुलिस व सहकारिता विभाग के अफसर असहाय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिरपुर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर विदुर नगर बसाने वाले भूमाफिया ने अब संस्था का नाम बदलकर बगीचे की सरकारी जमीन पर प्लॉट के सौदे शुरू कर दिए हैं। उसके इस खेल में तथाकथित जमीन के जादूगर भी शामिल हो गए हैं।
इसके चलते हर दिन करीब 80 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन के सौदे कर कमाई की जा रही है। जबकि निगम, प्रशासन व सहकारिता विभाग के अफसर सबकुछ देखकर भी मौन साधे बैठे हैं।
सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया से सटे क्षेत्र में भूमाफिया की मनमानी जारी है। भूमाफिया राजकुमार खतूरिया ने अपने साथ जमीन के जादूगर आशीष पोरवाल को शामिल कर नया खेल शुरू किया है। इसके चलते उसने सबसे पहले ग्रीन बेल्ट की जमीन पर विदुर नगर बसाने के बाद अपनी संस्था का नाम बदलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस गृह निर्माण संस्था कर लिया।
इसके बाद संस्था सदस्यों को प्लॉट का सब्जबाग दिखाकर बगीचे की करीब 80 हजार वर्गफीट जमीन बेचने का खेल रच दिया। इससे संस्था सदस्यों ने सहकारिता विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
मनमाने तरीके से जमीन के सौदे
सदस्यों की शिकायत पर सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त ने जांच कर अपनी रिपोर्ट उप आयुक्त सहकारिता को भेजी। जिसमें शिकायत सही पाई जाने के साथ ही संस्था सदस्यों से धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। पत्र के माध्यम से संयुक्त आयुक्त ने उप आयुक्त से स्वयं जांच करने का अनुरोध भी किया, जिससे मामले में कार्रवाई हो सके।
इस पत्र के खुलासे के बाद भूमाफिया की करतूत का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि भूमाफिया ने कॉलोनाइजर का लाइसेंस भी नहीं लिया है। इसके बाद भी मनमाने तरीके से जमीन के सौदे कर रहा है। भूमाफिया की इस कारगुजारी पर रोक लगाने में प्रशासन, पुलिस, निगम व सहकारिता विभाग के अफसर असहाय साबित हो रहे हैं।
कार्रवाई करने की अनुशंसा की
सहकारिता विभाग के सूत्रों की मानें तो भूमाफिया राजकुमार खतूरिया गृह निर्माण संस्था के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। संस्था सदस्यों को प्लॉट देने का वादा करता है, लेकिन वह प्लॉट के सौदे कर उन्हें धड़ल्ले से बेचकर कमाई कर रहा है। इस तरह सहकारिता विभाग ने इसे संस्था सदस्यों के साथ धोखाधड़ी मानकर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
मिलीभगत: ग्रीन बेल्ट की जमीन पर विदुर नगर बसाने वाले भूमाफिया राजकुमार खतूरिया और आशीष पोरवाल ने मिलीभगत कर बगीचे की सरकारी जमीन पर भी बड़े पैमाने पर प्लॉटों के सौदे शुरू कर दिए। इसके चलते करीब 80 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन के सौदे धड़ल्ले से हो रहे हैं।
यही नहीं, इस जमीन को बेचने में किसी तरह की अड़चन न हो इसके लिए निगम, प्रशासन, पुलिस व सहकारिता विभाग में अपनी जमावट करने का दावा भी किया जा रहा है, जिससे प्लॉट खरीदने वाले को इस बात का अहसास तक नहीं होता है कि वह सरकारी या ग्रीन बेल्ट की जमीन खरीद रहा है, बल्कि प्लॉट का सौदा होते ही वहां निर्माण शुरू करा दिया जाता है।
जिससे निगम अफसर सबकुछ देखकर भी निर्माण को रोकने की जहमत नहीं उठाते हैं। सिरपुर क्षेत्र में सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया की जमीन सहित आसपास की सरकारी जमीनों के भूमाफियाओं ने सौदे कर अपने घर भर लिए हैं।
कूटरचित दस्तावेज: सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त के पत्र से खुलासा हुआ है कि भूमाफिया द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर ग्रीन बेल्ट व सरकारी जमीन के सौदे किए जा रहे हैं। भूमाफिया राजकुमार खतूरिया और आशीष पोरवाल ने जमीन के सौदे करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए हैं।
इसके चलते जो प्लॉट खरीदने वाला मकान बनाने को तैयार होता है उसके प्लॉट की रजिस्ट्री हो जाती है। निगम में खाता खुल जाता है और जो व्यक्ति प्लॉट खरीदकर निर्माण नहीं करता उससे नोटरी के आधार पर सौदा होता है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!