बदल गया मौसम का मिजाज: इस शहर में बरसे बादल; आंधी के साथ गिरे ओले, फसल पर संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जिलों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने जनजीवन के साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली।
रायसेन जिले के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। करीब 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में सरकारी मूंग भंडारित है। बरेली और बाड़ी क्षेत्र में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रभावित हुई है।
सीहोर जिले के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में भी आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। बोरदी में विनायक वेयरहाउस के बाहर करीब 2 किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।
वहीं बालाघाट में दोपहर करीब 1:30 बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। नगर पालिका परिसर में एक पेड़ तेज हवा के कारण गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक बाइक दब गई। सीहोर के श्यामपुर रोड स्थित जाखाखेड़ी में भी पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
इसके अलावा ब्यावरा में आंधी के चलते दुकानों के फ्लैक्स उड़ गए, जबकि पिपरिया में शाम करीब 4 बजे धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह नुकसान का कारण बन गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!