फिर एक्टिव हुआ मानसून: इस शहर में बिजली गिरने से इतने की मौत; इतने घायल, इतने जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में सक्रिय हुए स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम के चलते रविवार को पूर्वी जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने सोमवार को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।
शहडोल में आकाशीय बिजली का कहर
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बीती रात मौसम के बदले मिजाज और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 11 साल के बच्चे और महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इलाके में हड़कंप मचा
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार, बीती रात जैतपुर थाना क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान तीन अलग-अलग स्थानों झिक बिजुरी, दर्शिला चौकी क्षेत्र के चुटकी टोला और रोकवे गांव में आकाशीय बिजली गिरी। मृतकों की पहचान- धर्मेंद्र सिंह (उम्र 11 वर्ष), किशन (28 वर्षीय महिला), सुंदर पाव (ग्रामीण) है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुए 3 से अधिक लोगों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एक ही रात में तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही जैतपुर थाना क्षेत्र और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ, सक्रिय लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन के साथ आगामी दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी प्रभावी होगा। इसके कारण प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।
इटारसी में बारिश के लिए शिवलिंग को जल में डुबोया
नर्मदापुरम जिले के इटारसी में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। अच्छी वर्षा की कामना को लेकर प्राचीन तिलक सिंदूर मंदिर में बम बाबा समिति ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया।
भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने के बाद शिवलिंग को पूरी तरह जल में डुबो दिया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है।
प्रदेश में अब भी 15% बारिश की कमी
मौसम विभाग के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में 334.9 मिमी (13.2 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक 395.2 मिमी (15.5 इंच) वर्षा हो जानी चाहिए थी।
यानी प्रदेश में अब भी करीब 15 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
41 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सागर, ग्वालियर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी, मुरैना, धार और अन्य जिले शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर और भिंड सहित 14 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
जुलाई में बारिश का ट्रेंड कमजोर पड़ा
मौसम विभाग के मुताबिक, जून में कम बारिश के बाद जुलाई की शुरुआत में अच्छी वर्षा हुई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी रहने के कारण प्रदेश का वर्षा आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
जुलाई को मानसून का सबसे अहम महीना माना जाता है और प्रदेश की कुल मौसमी वर्षा का लगभग 40 प्रतिशत इसी महीने रिकॉर्ड किया जाता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों की बारिश खरीफ फसलों और जल स्रोतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!