खबर
Top News

साधु का लिबास धर्म का उपहास: हिस्ट्रीशीटर सांसद पप्पू यादव के खिलाफ देशभर में गुस्सा; संत समाज में भी आक्रोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 12:22 pm
शेयर करें:
साधु का लिबास धर्म का उपहास

पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद पर काशी में मुकदमा दर्ज

धार्मिक भावनाओं को आहत करने व सनातन के अपमान के आरोप के साथ मचा घमासान

चढ़ावा चोरी के खिलाफ भगवा पहनकर किए प्रदर्शन में राहुल गांधी भी हुए थे शामिल, प्रकरण दर्ज

संसद परिसर में पप्पू यादव के साधु वेष में किए गए नाटक के मामले ने तूल पकड़ा, देशभर में प्रदर्शन

दिल्ली से लखनऊ, अयोध्या तक मचा बवाल, संत समाज उतरा सड़कों पर, पप्पू यादव के पुतले फूंके, शवयात्रा निकाली

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने पप्पू यादव से झाड़ा पल्ला, पार्टी नेता बोले- पप्पू का पार्लियामेंट एक्शन पर्सनल एजेंडा

विहिप में जंतर-मंतर पर किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, बांसुरी स्वराज ने दिल्ली डीसीपी को दर्ज कराई राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम मंदिर दान-चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा को घेरने निकले बिहार के हिस्ट्रीशीटर सांसद पप्पू यादव व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सनातन मतावलंबियों द्वारा घेर लिए गए हैं। लपेटे में अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी आ गए हैं।

मसला यादव के भगवा धारण कर साधु वेश में प्रभु श्रीराम की तस्वीर व दान पेटी के साथ की गई उस ‘नौटंकी’ से जुड़ा है जो संसद परिसर में की गई थी। इस दौरान राहुल गांधी सहित बड़ी संख्या में विपक्ष के सांसद भी मौजूद थे।

यादव का दान पेटी लेकर भागना और सांसदों द्वारा पकड़ने वाले इस प्रदर्शन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहले ही फटकार लगा चुके हैं। बावजूद इसके इस मामले ने देशव्यापी तूल पकड़ लिया है और इस प्रदर्शन को ‘भगवा लिबास में धर्म का उपहास’ करार दे दिया गया है।

सनातन मतावलंबियों के साथ-साथ देशभर का संत समाज भी इसे लेकर खासा उद्वेलित हो गया। दिल्ली से लखनऊ, अयोध्या तक बवाल मच गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए, पुतले फूंके, शवयात्रा निकाली गई।

विश्व हिंदू परिषद ने जंतर-मंतर पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। संतों की शिकायत के बाद वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल गांधी व अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी दिल्ली डीसीपी को शिकायत कर प्रकरण दर्ज करने की लड़ाई छेड़ दी है। मामले के तूल पकड़ते ही कांग्रेस बैकफुट पर आ गई और उसने संसद परिसर में हुए प्रदर्शन को पप्पू यादव का निजी एजेंडा मुकर्रर कर पल्ला झाड़ लिया है।

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 31 जुलाई को संसद परिसर में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में पुजारी/साधु के वेश में एक नाटकीय प्रदर्शन किया था। इसमें राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसद भी शामिल हुए थे।

प्रदर्शन वाले दिन इस नाटक को अनूठा बताया गया, लेकिन अब इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रदर्शन को भगवा वस्त्र व सनातन धर्म का अपमान मुकर्रर कर दिया गया है। अयोध्या से काशी तक संत-महंत सड़क पर उतर आए।

इस भगवा प्रदर्शन के बाद भड़के गुस्से के बाद पुलिस का एक्शन भी अब सामने आया है। वाराणसी में जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज की शिकायत में कोतवाली थाना में राहुल गांधी, पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत होने सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

उधर, कांग्रेस ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए सवाल खड़ा किया कि क्या भगवा वस्त्र पर भाजपा का एकाधिकार है?

इस अनोखे प्रदर्शन पर संत समाज और भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। दिल्ली व वाराणसी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायतें दर्ज की गईं। इस प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव भगवा चोला और साधु के वेश में हाथ में दानपेटी लेकर संसद भवन के मकर द्वार के पास बैठ गए थे।

ये एक तरह से प्रतीकात्मक नाटक था, जिसके जरिये विपक्ष ने ‘चढ़ावा चोरी’ का मुद्दा सामने रखा था। इस नाटक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दानपेटी में प्रतीकात्मक रूप से पैसे डाले और पुजारी बने पप्पू यादव द्वारा पैसे अपने पास रखने का अभिनय किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और अन्य इंडिया गठबंधन के सांसद भी मौजूद रहे।

इस नाटक के बाद विवाद और कानूनी कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। भाजपा सहित हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक अपमान करार दिया। आरोप लगाया गया कि नाटक के दौरान भगवान राम के चित्र का अपमान हुआ।

दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने और वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल गांधी व अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायतें दर्ज कराई गईं। लोकसभा सचिवालय ने संसद परिसर में इस प्रकार के आचरण और प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी भी जताई और कहा कि नियमों के अनुसार इसकी अनुमति नहीं है।

संत समाज गुस्से में, देशभर में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
वाराणसी (काशी) में इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ कोतवाली थाने में काशी के पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य की अगुआई में संतों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

देशभर के हिंदू संगठनों और साधु-संतों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने पप्पू यादव और विपक्षी नेताओं के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और पेट्रोल डालकर उनके पोस्टर फूंके।

दिल्ली, भोपाल, लखनऊ और वाराणसी में संत समाज और सनातन समर्थकों ने पुतले जलाकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। संतों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

वाराणसी कोतवाली पुलिस ने डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के निर्देश पर नामजद एफआईआर दर्ज की। संतों का आरोप है कि राजनीतिक लाभ के लिए भगवा वस्त्रों, हिंदू संत परंपरा और राम मंदिर के पवित्र चढ़ावे का सार्वजनिक रूप से उपहास उड़ाया गया। करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था को सुनियोजित रूप से ठेस पहुंचाई गई और समाज में वैमनस्य व धार्मिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 5 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 5 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 5 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 5 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 6 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 6 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 6 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 6 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 6 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 7 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 7 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 7 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 7 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 7 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 7 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 8 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 8 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!