खबर
Top News

लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, लाखों रुपए ऐंठे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 11:46 am
शेयर करें:
लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले से महिला के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। हरसूद निवासी फारुख पर एक महिला ने करीब एक साल पहले दुष्कर्म करने, लंबे समय तक ब्लैकमेल करने और उसकी नाबालिग बेटी पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए हैं।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

लंबे समय से कर रहा था ब्लैकमेल
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी फारुख ने करीब एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा था।

महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, उसकी नाबालिग बेटी को भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की बात शिकायत में कही गई है।

8 से 10 लाख रुपए लेने का भी आरोप
पीड़िता ने आरोपी पर ब्लैकमेलिंग के जरिए करीब 8 से 10 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। पुलिस इस आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। सिटी एसपी अभिनव बारंगे के मुताबिक, बैंक स्टेटमेंट के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि महिला की ओर से लगाए गए आर्थिक शोषण के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, गिरफ्तारी की मांग
मामले की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी माधव झा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST एक्ट) के तहत धाराएं लगाई हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में यौन शोषण, कथित ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और आर्थिक लेनदेन से जुड़े सभी आरोपों की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

1 minute ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

8 minutes ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

14 minutes ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

18 minutes ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

21 minutes ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

27 minutes ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

28 minutes ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

30 minutes ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

37 minutes ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 1 hour ago
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 1 hour ago
INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज
Top News

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Top News

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

about 1 hour ago
दिवाली से पहले महंगाई का झटका
Top News

दिवाली से पहले महंगाई का झटका:कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ इतने रुपए महंगा; आज से बदले ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Top News

वीडियो देखिये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं:55 जिलों की मिट्टी से रोपा गया ‘संकल्प वृक्ष’; 15 जनवरी तक सेना के शौर्य पर होंगे आयोजन

about 1 hour ago
उज्जैन हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
Top News

उज्जैन हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर जताया गहरा शोक

about 2 hours ago
बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचा था दसवीं का छात्र
Top News

बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचा था दसवीं का छात्र:वार्मअप करते ही जमीन पर गिरा; सात साल पहले भी दौड़ते समय अचानक गिर गया था, दिल दहला देने वाली घटना

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में दर्दनाक हादसा
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में दर्दनाक हादसा:क्या ऐसे भी मौत आती है; एक के बाद एक चेंबर में फंसते चले गए, बचाने के लिए उतरने वालों का हुआ यह हाल

about 2 hours ago
हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा
Top News

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

about 19 hours ago
विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!